- बिहार में भाजपा कोटे से 15, जदयू से 12, लोजपा से 2, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री शामिल हैं.
- नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने, जबकि भाजपा के मंगल पांडे को मंत्री नहीं बनाया गया.
- मंत्रिमंडल में पिछड़ी जातियों को आधा हिस्सा दिया गया है, ओबीसी से 11, EBC से 7, अनुसूचित जाति से 7 मंत्री हैं.
बिहार में कैबिनेट विस्तार हो गया है. आज गांधी मैदान में भव्य समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली. भाजपा कोटे से 15, जदयू से 12, लोजपा से 2, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री ने शपथ ली. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए. भाजपा कोटे से मंगल पांडे को मंत्री न बनाया जाना भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मंत्रिमंडल विस्तार में पिछड़ी जातियों को आधी हिस्सेदारी दी गई है. ओबीसी कोटे से 11, EBC कोटे से 7, अनुसूचित जाति से 7, सामान्य वर्ग से 9 और अल्पसंख्यक कोटे से इकलौते ज़मा खान को मंत्री बनाया गया है.
भाजपा ने अपने कोटे में सवर्णों को सबसे अधिक हिस्सेदारी दी है. भाजपा के 16 में से 6 मंत्री सवर्ण हैं. 5 ओबीसी, 3 अति पिछड़ी जाति से हैं तो 2 अनुसूचित जाति से. जदयू ने ओबीसी कोटे से 5 मंत्री बनाए हैं. 4 अति पिछड़ों को मंत्री बनाया है. 3 अनुसूचित जाति से आने वाले नेताओं को मंत्री बनाया गया है. 1 अल्पसंख्यक को भी जदयू ने मंत्री बनाया है.
OBC कोटे से 11 मंत्री
OBC कोटे से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित 11 मंत्री बने हैं. भाजपा - जदयू से 5-5 और RLM से 1 मंत्री बने हैं.
- सम्राट चौधरी - मुख्यमंत्री
- बिजेंद्र प्रसाद यादव - उपमुख्यमंत्री.
- रामकृपाल यादव - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- दिलीप जायसवाल - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- रामचंद्र प्रसाद - भाजपा से हैं. पहली बार मंत्री बने हैं.
- अरुण शंकर प्रसाद - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- निशांत कुमार - जदयू से हैं. पहली बार मंत्री बन रहे हैं.
- श्रवण कुमार - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- भगवान सिंह कुशवाहा - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- स्वेता गुप्ता - भाजपा से हैं. पहली बार मंत्री बनी हैं.
- दीपक प्रकाश - RLM से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
EBC कोटे से 7 मंत्री.
EBC कोटे से 7 मंत्री बने हैं. इनमें जदयू से 4 और भाजपा से 3 मंत्री शामिल हैं.
- प्रमोद चंद्रवंशी - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- केदार गुप्ता - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- रमा निषाद - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- मदन सहनी - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- बुलो मंडल - जदयू से हैं, पहली बार मंत्री बने हैं.
- शीला मंडल - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रही हैं.
- दामोदर रावत - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
अनुसूचित जाति से 7 मंत्री
जदयू से 3, भाजपा से 2, लोजपा से 1 और हम से अनुसूचित जाति 1 मंत्री बनाए गए हैं.
- संतोष सुमन - HAM से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- संजय पासवान - लोजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- रत्नेश सादा - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- सुनील कुमार - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- अशोक चौधरी - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- नंदकिशोर राम - भाजपा से हैं. पहली बार मंत्री बने हैं.
- लखेंद्र रौशन- जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
अल्पसंख्यक समाज से ज़मा खान इकलौते मंत्री
सामान्य वर्ग से आने वाले मंत्री
- विजय चौधरी - उपमुख्यमंत्री.
- विजय सिन्हा - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- नीतीश मिश्रा -भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- संजय टाइगर - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- श्रेयसी सिंह - भाजपा से हैं. पहले भी मंत्री रही हैं.
- लेशी सिंह - जदयू से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
- ई शैलेन्द्र - भाजपा से हैं. पहली बार मंत्री बने हैं.
- मिथिलेश तिवारी -भाजपा से हैं. पहली बार मंत्री बने हैं.
- संजय सिंह - लोजपा से हैं. पहले भी मंत्री रहे हैं.
ये भी पढ़ें ; जिम्मेदारी निभाएंगे, पिता नीतीश का जिक्र... NDTV के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में निशांत कुमार ने भविष्य का रोडमैप बता दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं