विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2018

बिहार : भाजपा ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाया, कांग्रेस बचाव में आई

कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा नीतीश सरकार का सम्मान नहीं करती

बिहार : भाजपा ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाया, कांग्रेस बचाव में आई
बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह नीतीश कुमार के बचाव के लिए आगे आए हैं.
  • कहा- सरकार की कानून–व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रही भाजपा
  • जदयू–भाजपा, दो विपरीत विचारधाराओं का गठबंधन
  • मुख्यमंत्री की छवि को क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रही भाजपा
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जहां भाजपा आक्रामक है वहीं कांग्रेस उनके बचाव में सामने आ गई है. जहां हाल के साम्प्रदायिक घटना के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के पुलिस महानिदेशक से मिला वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा नीतीश सरकार का सम्मान नहीं करती है.

सिंह ने कहा कि एक तरफ भाजपा नीतीश सरकार में शामिल है तो दूसरी तरफ भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल राज्य के डीजीपी से मिलकर सरकार की कानून–व्यवस्था पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रहा है. जबकि प्रदेश का गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री जी के पास है. कहने का तात्पर्य कि भाजपा मुख्यमंत्री जी की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर रही है.

यह भी पढ़ें : न भ्रष्टाचार से समझौता किया और न साम्प्रदायिकता से करूंगा : नीतीश कुमार

सदानंद सिंह ने कहा कि जदयू–भाजपा का गठबंधन दो विपरीत विचारधाराओं का गठबंधन है. इसलिए एक तरफ मुख्यमंत्री जी रामनवमी के समय विभिन्न शहरों में हुए दंगा - हिंसा के प्रभावितों के लिए सहायता राशि जारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा जांच करने की मांग उठा रही है. सवाल उठता है कि नीतीश सरकार ऐसा क्या गलत कर रही है कि भाजपा जांच की मांग उठा रही है. इन बातों से स्पष्ट होता है कि बिहार सरकार विरोधाभास में चल रही है, जो जनहित के लिए दुखदायी है.

यह भी पढ़ें : बिहार : अब बीजेपी ने की रामनवमी के दौरान उपद्रव की जांच की मांग

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की जो छवि है उसे भाजपा सरकार में रह क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जबकि महागठबंधन की सरकार में कभी भी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई थी. पता नहीं इस असहज स्थिति को मुख्यमंत्री जी और जदयू कैसे झेल रहे हैं?

VIDEO : साम्प्रदायिकता से कोई समझौता नहीं

निश्चित रूप से कांग्रेस नेता का यह बयान नीतीश कुमार के लिए राहत की खबर होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com