विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

जिसका मुझे था इंतजार वो घड़ी आ गई... पीएम मोदी के स्वागत में बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने गाया गाना

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी अब पटना पधार रहे हैं, आज शाम में एक ग़ज़ब का नजारा होगा. एकदम ग़ज़ब का ऐतिहासिक माहौल होगा और पटना वासी उनका खोल करके हृदय से स्वागत करेंगे. 

जिसका मुझे था इंतजार वो घड़ी आ गई... पीएम मोदी के स्वागत में बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने गाया गाना
पटना:

पीएम मोदी आज बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर खास तैयारियां की गई है. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने पीएम मोदी के स्वागत में गाना गाया. बीजेपी नेता ने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आज पटना आ रहे हैं और पटना एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद उनका रोड शो, इनकम टैक्स और बीजेपी ऑफिस तक है. मैं भी सुबह से गाना गुनगुना रहा हूं और दिल नहीं मान रहा है गुनगुनाते जा रहा हूं.

संगठन को मजबूत करने पर होगी बात

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी अब पटना पधार रहे हैं, आज शाम में एक ग़ज़ब का नजारा होगा. एकदम ग़ज़ब का ऐतिहासिक माहौल होगा और पटना वासी उनका खोल करके हृदय से स्वागत करेंगे.  रोड शो के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. जिसमें सभी हमारे सांसद, लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभा के सदस्य, विधायक विधान पार्षद और प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे. संगठन को कैसे मज़बूत किया जा सकता है. इस पर प्रधानमंत्री सबसे संवाद करेंगे.

एनडीए की सरकार फिर बनेगी

साहबाद की धरती को कुछ राजनीतिक दलों ने रक्त रंजीत और वहां अपराध का माहौल बनाने का प्रयास किया और जिस तरह से आपने देखा कि साहबाद के इलाके में पिछले दिनों जिस तरह का माहौल डरावना माहौल बनाकर रखा गया. उसे देख जनता ने सोच लिया है कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी की NDA की सरकार होगी. इसका उदाहरण उन्होंने दिया जो अभी उपचुनाव हुआ, उपचुनाव में दोनों की दोनों सीट इस इलाके में और मगध में भी हमें मिली. अब नया आगाज शुरू हो चुका है और आने वाले समय में साहब बाद में NDA का बोलबाला होगा वहां पर हमारा झंडा करने वाला है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pm Modi Bihar Visit, PM Modi In Bihar, Bihar BJP President, Bihar Bjp President Dilip Jaiswal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com