विज्ञापन

लगातार रो रही थी मासूम, मां से बर्दाशत नहीं हुई आवाज, हंसुए से काट दिया 6 महीने की बेटी का गला

बिहार के बेतिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक मां ने अपनी रोती हुई 6 महीने की बेटी का हंसिया से गला काट दिया, फिर खुद को मारने की कोशिश की.

लगातार रो रही थी मासूम, मां से बर्दाशत नहीं हुई आवाज, हंसुए से काट दिया 6 महीने की बेटी का गला
Bettiah Crime News
NDTV

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले  के बेतिया से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर के रख दिया है.घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव  की है जहां एक मां पर अपनी छह महीने की बेटी की हंसुए से गला काटकर बेहरमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

रोजगार के लिए चंडीगढ़ में है पति, घर पर थी दादी

मृत बच्ची की पहचान सुनील दास की छह माह की बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता सुनील दास रोजगार के सिलसिले में चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं. घर पर उसकी पत्नी. 6 महीने की बेटी पूजा और उसकी मां सरस्वती देवी रहती थीं. गुरुवार की रात करीब आठ बजे 6 महीने की पूजा अचानक जोर जोर से लगातार रो रही थी. मां सीमा उसे शांत कराने की कोशिश कर रही थी,लेकिन बच्ची चुप नहीं हो रही थी तो  अचानक महिला ने परेशान होकर घर में रखे सब्जी काटने वाले हसुआ उठा लिया.

हंसुआ से काट दिया बच्ची का गला

आरोप है कि गुस्से में आकर महिला ने हसुआ से मासूम बच्ची का गला काट दिया. इसके बाद उसने खुद के गले पर भी वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की. इसी बीच कमरे से आ रही चीख-पुकार सुनकर बच्ची की दादी सरस्वती देवी जब वहां पहुंचीं, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

जमीन पर पड़ी उनकी छह माह की  पोती खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि बहू खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थी. दादी ने किसी तरह सीमा के हाथ से हसुआ छीना और शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

Bihar Crime News

आरोपी मां
Photo Credit: NDTV

पुलिस हिरासत में आरोपी मां

सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. वहीं घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. महिला के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान टांके लगाए हैं.

मासूम की दादी ने बहु के खिलाफ दर्ज कराया मामला

शुक्रवार सुबह बच्ची की दादी सरस्वती देवी के आवेदन पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हसुआ को भी बरामद कर लिया है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में महिला की मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल महिला पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Report: Jitendra Kumar Gupta

यह भी पढ़ें: नेपाल में बिहार के 5 लड़के गिरफ्तार, 15 साल के नाबालिग को होटल में किडनैप कर फिरौती मांग रहे थे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, Bettiah News, Bettiah, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com