बिहार, बेगुसराय: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गए लोगों के बीच मची भगदड़
नई दिल्ली:
बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मची भगदड़ में खबर लिखे जाने तक 3 लोगों ने जान गंवा दी जबकि कई लोग घायल हो गए. यह हादसा सिमरिया घाट पर हुआ. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस उपाधीक्षक सदर मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है. नीचे दी गई तस्वीरें उस मंजर को बयां करती हैं...

सिमरिया स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ जब लौट रही थी, उसी दौरान भगदड़ मच गई.

मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.
जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार अफवाहों के चलते यह भगदड़ मची. तीनों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई.

सिमरिया स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ जब लौट रही थी, उसी दौरान भगदड़ मच गई.

मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Begusarai Stampede