विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2020

बिहार चुनाव : चुनावी फॉर्म में नजर आए लालू यादव, बोले- नीतीश आप थक गए हैं, आराम कीजिए

Bihar Assembly Polls 2020: लालू यादव ने तंज कसते हुए सवाल किया कि बिहार में अब हिंद महासागर भेजा जाए क्या? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब थक गए हैं और आपको आराम करना चाहिए.

बिहार चुनाव : चुनावी फॉर्म में नजर आए लालू यादव, बोले- नीतीश आप थक गए हैं, आराम कीजिए
Bihar Election 2020: लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज (फाइल फोटो)
पटना:

विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बिहार में सियासी पारा गर्माता जा रहा है. सत्ता और विपक्ष के नेताओं में आरोप-प्रत्योप का दौर तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. लालू ने रविवार को तंज कसते हुए सवाल किया कि बिहार में अब हिंद महासागर भेजा जाए क्या? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब थक गए हैं और आपको आराम करना चाहिए.

लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "बिहार में अब हिंद महासागर भेजा जाए क्या? पंद्रह सालों की नाकामी पर खाली गाल बजाएंगे क्या? नीतीश कुमार! आप थक गए हैं, अब आराम कीजिए." लालू यादव ने आरजेडी का एक ग्राफिक्स भी शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति सवाल पूछ रहा है कि ये पानी लेकर कहां जा रहे हो भाई, कहीं आग लगी है क्या? तो जवाब आता है- समुंदर बनाने जा रहे हैं बिहार में, नीतीश जी कहते हैं समुंदर दो तब कारखाना लगाऊंगा.

बता दें कि पहली बार विधानसभा चुनावों में लालू यादव प्रचार नहीं करेंगे. दरअसल, हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janta Dal) के अध्यक्ष लालू यादव को चारा घोटाले के एक और मामले में ज़मानत मिल गई है लेकिन दुमका कोषागार के एक मामले में फ़िलहाल उन्हें जमानत नहीं मिली हैं इसलिए उन्हें रिहा होने के लिए अभी इंतज़ार करना होगा. इस मामले में सजा का पचास प्रतिशत अगले महीने यानी 9 नवम्बर को पूरा होगा. इसलिए, तब तक लालू यादव को जेल में ही रहना होगा.

वीडियो: लालू-राबड़ी राज पर नीतीश कुमार का निशाना, पूछा- 15 साल क्या किया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Election News, Lalu Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com