विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2020

बिहार चुनाव : सीटों के बंटवारे पर BJP-LJP में बातचीत, 42 सीटें चाहती है एलजेपी, भाजपा ने दिया ये ऑफर : सूत्र

Bihar Election 2020: दो दिन बाद से बिहार में पहले चरण के लिए नामांकन का सिलसिला शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक एनडीए में सीटों के बंटवारे पर स्थिति साफ नहीं है.

बिहार चुनाव : सीटों के बंटवारे पर BJP-LJP में बातचीत, 42 सीटें चाहती है एलजेपी, भाजपा ने दिया ये ऑफर : सूत्र
Bihar Assembly Polls: सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और एलजेपी में बातचीत (फाइल फोटो)
  • सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी और एलजेपी के बीच बातचीत
  • एलजेपी ने की 42 विधानसभा सीटों की मांग : सूत्र
  • बीजेपी ने 27 सीटों का दिया ऑफर : सूत्र
नई दिल्ली:

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की तैयारियों के बीच एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं है. सीटों के बंटवारे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और बीजेपी के बीच बातचीत हुई. लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) के पत्र लिखने के बाद यह बातचीत हुई. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान की अगुवाई वाली एलजेपी 42 सीटें चाहती है या फिर 32 सीटें, दो MLC और यूपी से एक राज्यसभा सीट दिए जाने की मांग की है. 

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से फिलहाल 27 विधानसभा सीटों और दो एमएलसी सीटों की पेशकश की गई है. एलजेपी को बीजेपी के कोटे से सीटें दी जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के प्रस्ताव पर एलजेपी एक-दो दिन में निर्णय करेगी. 

लगभग दो दर्जन सीटों पर LJP-JDU में रार, चिराग पासवान ने बुलाई अहम बैठक, 143 पर लड़ने का हो सकता है ऐलान

143 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान की पार्टी LJP विधानसभा की 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. कहा जा रहा है कि अगर बात नहीं बनी तो एलजेपी, एनडीए (NDA) से अलग होकर चुनावी मैदान में उतर सकती है. चिराग पासवान प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को अलग-अलग पत्र लिख चुके हैं. पासवान ने सीटों के बंटवारे पर चर्चा न होने का मुद्दा उठाया. 

एलजेपी NDA में रहेगी या नहीं ये फैसला बीजेपी को करना है : नीतीश कुमार

एनडीए में सीटों के बंटवारे पर स्थिति साफ नहीं
बता दें कि दो दिन बाद से बिहार में पहले चरण के लिए नामांकन का सिलसिला शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक एनडीए में सीटों के बंटवारे पर स्थिति साफ नहीं है. हाल ही में चुनाव आयोग की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है. इसके तहत, राज्य में तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का तीन नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को कराया जाएगा. चुनावों के नतीजों का ऐलान 10 नवंबर 2020 को किया जाएगा. 

वीडियो: बिहार का चुनावी दंगल, क्या बना रहेगा साथियों का साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Election 2020, Bihar Election 2020 Latest News, Chirag Paswan, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com