विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2018

बिहार: युवती का अपहरण कर रेप करने वाले दोषी को मिली दस साल कारावास की सजा

पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ओपी श्रीवास्तव ने एक युवती का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी विपिन राजवंशी को शनिवार को सजा सुनायी

बिहार: युवती का अपहरण कर रेप करने वाले दोषी को मिली दस साल कारावास की सजा
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटना: बिहार के नवादा जिले की एक अदालत ने युवती का अपहरण कर उसका दुष्कर्म करने के आरोपी एक व्यक्ति को शनिवार को 10 साल कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. मामला वर्ष 2015 का है. 

पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ओपी श्रीवास्तव ने एक युवती का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी विपिन राजवंशी को शनिवार को सजा सुनायी. विपिन पर आरोप है कि उसने चार दिसंबर 2015 को गरडीह गंगा थाना अंतर्गत नारदीड गांव की एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया.

मासूम का रेप करने पर फांसी: निर्भया के पिता बोले- लोकसभा चुनावों को देखते हुए अध्यादेश लाया गया

सहायक लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में युवती ने छह दिसंबर 2015 को नारदीगंज थाने में अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. 

VIDEO: अब मासूम का रेप करने पर मिलेगी फांसी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Case, Rape Case In Bihar, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com