बिहार के सीवान में एक ट्रक और पिकअप वैन में भिड़ंत से सात लोगों की मौत हो गई. घटना देर रात की है. ये लोग पिकअप वैन में सवार होकर एक शादी से लौट रहे थे, तभी रात के अंधेरे में एक ट्रक से टक्कर हो गई. भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि इसमें सात लोगों की मौत हो गई और आठ जख्मी हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, वहां फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने ही घायलों को नजदीकी अस्पताल पर पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं दूसरी ओर यूपी के शामली में एक भी सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और 15 घायल होने की खबर है. शामली जिले के जलालाबाद इलाके में एक बस और मोटरसाइिकल के बीच हुई टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि मोटरसाइिकल और बस के बीच यह टक्कर शनिवार शाम दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर हुई.
Bihar: 7 people dead and 8 injured in a collision between a truck and a pick-up van late last night in Siwan. The pick up van was on its way back from a wedding when the incident took place.
— ANI (@ANI) February 17, 2019
उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान वसीम (21), उसकी पत्नी इमराना (20) और उसकी मां जुबैदा बेगम (55) के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त मरने वाले सभी लोग मोटरसाइिकल पर सवार थे. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(इनपुट- एजेंसियां)
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 13 लोग सहित 20 की मौत
VIDEO- मध्य प्रदेश: उज्जैन में दो कारों की टक्कर, 12 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं