विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2018

बिहार : अररिया में कार पेड़ से टकराकर तालाब में गिरी, 6 बच्चों की मौत

पुलिस के अनुसार, चिकनी गांव में एक बारात में शामिल होकर कुछ लोग बौंसी थाना क्षेत्र के डोरियारी गांव लौट रहे थे.

बिहार : अररिया में कार पेड़ से टकराकर तालाब में गिरी, 6 बच्चों की मौत
दुर्घटनाग्रस्त कार
पटना: बिहार के अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर तालाब में गिर गई, जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, चिकनी गांव में एक बारात में शामिल होकर कुछ लोग बौंसी थाना क्षेत्र के डोरियारी गांव लौट रहे थे. इस दौरान ताराबाड़ी थाने के दभरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी पास के एक तालाब में जा गिरी.

बिहार : बंदूकधारियों ने पेट्रोप पंप के कर्मचारी को गोली मारी, दस लाख रुपये लूटे

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस कार में सभी बच्चे ही सवार थे, जिनकी उम्र आठ से 12 के बीच बताई जा रही है. इस दुर्घटना में छह बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. मृतकों की पहचान गोलू कुमार, रिंकू कुमार, करन कुमार, मिथुन कुमार, अजय, नीतीश ऋषिदेव के रूप में की गई है.

VIDEO: बिहार : इंटर के रिजल्ट पर गुस्से में छात्र

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Ararriya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com