विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

बिहार में 'चमकी' बुखार का कहर जारी, अब तक 54 बच्चों की ली जान

बिहार में मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) सहित अन्य अज्ञात बीमारी से अब तक 53 बच्चों की मौत हो गयी है जबकि इसकी चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या 203 तक पहुंच गयी है.

बिहार में 'चमकी' बुखार का कहर जारी, अब तक 54 बच्चों की ली जान
बिहार में दिमागी बुखार की वजह से बच्चे अस्पाल में भर्ती
  • चमकी बुखार से 53 बच्चों की मौत
  • अधिकांश बच्चे हाइपोग्लाइसीमिया से ग्रसित
  • दिल्ली से आयी केंद्रीय टीम सौंपेगी रिपोर्ट
बिहार:

बिहार में मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) सहित अन्य अज्ञात बीमारी से अब तक 54 बच्चों की मौत हो गयी है जबकि इसकी चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या 203 तक पहुंच गयी है. मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. शैलेश प्रसाद ने गुरूवार देर शाम बताया कि हाइपोग्लाइसीमिया और अन्य अज्ञात बीमारी से मरने वाले बच्चों की संख्या बढकर अब 53 हो गयी है जबकि जनवरी से अब तक कुल 203 बच्चे इसकी चपेट में आए हैं.

अपने ही पार्टी के CM का अपमान करने के आरोप में BJP सोशल मीडिया सेल का सदस्य गिरफ्तार

शैलेश ने बताया कि बीमार बच्चों में से अधिकांश हाइपोग्लाइसीमिया (खून में चीनी की कमी) से ग्रसित हैं. मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ. सुनिल शाही ने बताया कि हालात का जायजा लेने बुधवार को दिल्ली से आयी केंद्रीय टीम गुरुवार को पटना लौट गयी और यह टीम अपनी रिपोर्ट सौपेंगी. 

SCO समिट के दौरान PM मोदी और इमरान खान के बीच दुआ-सलाम भी नहीं हुई: रिपोर्ट

दिल्ली से आयी उक्त टीम का नेतृत्व नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. अरूण सिंह कर रहे थे जिसमें पटना एम्स के डॉ. लोकेश तथा आरएमआरआई के विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक शामिल थे. 

Video: बिहार में दिमागी बुखार से 47 बच्चों की मौत

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Hypoglycemia, 54 Children Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com