विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2018

बिहार में गायब हुई बीयर की 200 केन, तो अधिकारियों ने कहा चूहे गटक गए, जानें पूरा मामला

कैमूर जिले की एक गोदाम में रखी गई बीयर की करीब 200 केन गायब हो गई. अधिकारियों ने इसके लिए चूहों को जिम्मेदार ठहरा दिया है.

बिहार में गायब हुई बीयर की 200 केन, तो अधिकारियों ने कहा चूहे गटक गए, जानें पूरा मामला
अधिकारियों का कहना है कि चूहों ने बीयर की केन को कुतर दिया.
भभुआ:

बिहार में शराबबंदी लागू है. पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर जो शराब बरामद करती है, उसे गोदाम में रखा जाता है और बीच-बीच में नष्ट भी किया जाता है, लेकिन अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कैमूर जिले की एक गोदाम में रखी गई बीयर की करीब 200 केन गायब हो गई. अधिकारियों ने इसके लिए चूहों को जिम्मेदार ठहरा दिया है. भभुआ की अनुमंडल दंडाधिकारी अनुपम कुमारी ने बताया कि सोमवार को स्थानीय गोदाम में रखे गए जब्त बीयर की केन को नष्ट किये जाने के समय प्लास्टिक से सील केन जगह जगह कटा हुआ मिला.

बिहार विधानसभा में नया शराबबंदी कानून बहुमत से पारित, तेजस्वी ने कहा- अमीरों को 'डिस्काउंट' मिल गया

केन देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि चूहे इसे कुतर दिए होंगे. वहीं दूसरी ओर जिला आबकारी अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बीयर के 200 केन में छेद होने से उनमें रिसाव हो गया. हालांकि, स्पष्ट रूप से कुछ कह पाना अभी जल्दीबाजी होगी. आपको बता दें कि पिछले साल जब्त की गयी करीब 9 लाख लीटर शराब में से प्रदेश की राजधानी पटना में भारी मात्रा में चूहे द्वारा नष्ट कर दिए जाने की बात सामने आयी थी. गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबंदी लागू है और जब्त किए गए अवैध शराब अथवा बीयर को भंडारित कर समय समय पर उन्हें नष्ट किया जाता रहा है. (इनपुट- भाषा से भी) 

VIDEO : मिशन 2019: तेजस्वी ने पूछा सवाल, क्या अब सब DNA ठीक हो गया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Liqor Ban, Beer Bottle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com