पंजाब के पठानकोट में एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया. ओल्ड शाहपुर रोड पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की हल्की टक्कर के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ा कि बीच सड़क तेजधार हथियारों और पत्थरों से हमला किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है.
पठानकोट के ओल्ड शाहपुर रोड स्थित चौक में बुधवार रात स्कूटी और मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक संघर्ष में बदल गया. शुरुआती बहस के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प के दौरान दातार जैसे तेजधार हथियारों के साथ-साथ ईंट-पत्थरों का भी इस्तेमाल किया गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
काफी देर तक जारी रहा हंगामा
इस हिंसक भिड़ंत में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया.
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. हालांकि सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है.
छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले पर जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि ओल्ड शाहपुर इलाके में स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले गया. इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को भी खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें: दिवाली के बाद सोनिया गांधी की आ रही किताब, राजनीतिक धमाके के कयास; क्यों टाइमिंग के चर्चे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं