विज्ञापन

ब‍िहार: "बेटे की शादी उससे मत करना" दे रहा था धमकी, बरात न‍िकलने से पहले दूल्‍हे के प‍िता को मार दी गोली

बेटे का र‍िश्‍ता तोड़ने की धमकी म‍िली रही थी. उन्होंने इसे इग्‍नोर क‍िया, और आज बारात ले जाने की तैयारी में लगे थे. 

ब‍िहार: "बेटे की शादी उससे मत करना" दे रहा था धमकी, बरात न‍िकलने से पहले दूल्‍हे के प‍िता को मार दी गोली
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ब‍िहार के औरंगाबाद में आज दूल्हे के प‍िता को गोली मार दी, ज‍िससे वह घायल हो गए. वे बेटे की बरात ले जाने की तैयार‍ी में लगे थे. बाजार से वापस लौटते समय बदमाशों ने उनके ऊपर फायर कर द‍िया. गोली लगने से वह घायल हो गए. उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. पुल‍िस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. 

सुनील पांडेय उर्फ अरुण (49) पर हमला अंबा-नबीनगर रोड पर रसोईया गांव के पास हुआ. वे कुटुंबा थाना क्षेत्र के च‍िंतावन बिगहा के रहने वाले हैं. बदमाश आए और उनके ऊपर फायर झोंक द‍िया. 

बरात से पहले हमला  

सुनील पांडेय अपने बेटे राम बाबू की शादी की तैयारियों में जुटे थे. 20 अप्रैल को तिलक समारोह संपन्न हुआ था. आज 27 अप्रैल को पटना बरात लेकर जाना था, इसी सिलसिले में वे बाजार से शादी का सामान खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. 

म‍िल रही थी धमकी   

घायल सुनील पांडेय ने बताया कि कुछ दिनों से एक नंबर से धमकी मिल रही थी कि बेटे की शादी उस लड़की से मत करो. उन्होंने बात को अनसुना कर दिया था. इसके बाद आज ये हमला हो गया. 

पुलिस का बयान  

कुटुंबा थाना पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन धमकी वाले एंगल से भी जांच की जा रही है. मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर है. 

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में एक मां की दरिंदगी, 18 महीने की बच्ची को नाले में फेंका, CCTV आया सामने

लेखक के बारे में
img
Aditya Sinha
Analyst
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime, Aurangabad, Groom, Father Shot, Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com