विज्ञापन

अंकिता मिश्रा के भोजपुरी विवाह गीत आजु जनकपुर में मड़वा रिलीज, शादी की रस्मों की याद दिलाएंगे 10 मधुर गीत

अंकिता मिश्रा का पारंपरिक विवाह गीत ‘आजु जनकपुर में मड़वा’ रिलीज हो गया है, जिसे सुनकर भोजपुरी में शादी की रस्मों की याद आ जाएगी. 

अंकिता मिश्रा के भोजपुरी विवाह गीत आजु जनकपुर में मड़वा रिलीज, शादी की रस्मों की याद दिलाएंगे 10 मधुर गीत
अंकिता मिश्रा के भोजपुरी विवाह गीत, आजु जनकपुर में मड़वा रिलीज,
YouTube
नई दिल्ली:

भारतीय शादी-ब्याह में पारंपरिक गीतों की मिठास आज भी बरकरार है. हल्दी, मेहंदी, मंडप और विदाई जैसे खास मौकों पर गाए जाने वाले लोकगीत शादी के माहौल को खुशियों और इमोशन से भर देते हैं. अब इसी परंपरा की खूबसूरत झलक लेकर ‘शुभ विवाह' का पारंपरिक गीत ‘आजु जनकपुर में मड़वा' रिलीज हो गया है, जिसे अंकिता मिश्रा ने अपनी आवाज दी है. इसमें कुल 10 पारंपरिक विवाह गीत हैं. इसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और लोग खूब इसे सुनते हुए नजर आ रहे हैं. 

अंकिता मिश्रा का पारंपरिक विवाह गीत

‘आजु जनकपुर में मड़वा' पारंपरिक विवाह गीतों की अपनी अलग पहचान है, जिसे अंकिता मिश्रा ने एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. ‘आजु जनकपुर में मड़वा' में घर की महिलाएं जब मिलकर शादी के गीत गाती हैं तो उसमें रिश्तों की मिठास, परिवार की खुशियां और सदियों पुरानी परंपराओं की झलक देखने को मिलती है. सोहर, बन्ना-बन्नी, विदाई और मंडप के गीत भारतीय विवाह संस्कृति का अहम हिस्सा रहे हैं.

अंकिता मिश्रा के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अंकिता मिश्रा भोजपुरी लोक गायिका हैं, जो पारंपरिक भोजपुरी गीत, भजन, सोहर, विवाह गीत, देवी गीत, कजरी और निर्गुण जैसे लोक संगीत गाती हैं. वहीं उनकी कईं पारंपरिक गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. इसके अलावा वह स्टेज शो और लाइव परफॉर्मेंस भी देती हैं. अंकिता मिश्रा खासकर पूर्वांचल और बिहार-उत्तर प्रदेश के पारंपरिक गीतों के लिए जानी जाती हैं. वहीं शादी-ब्याह, तीज, छठ और धार्मिक अवसरों पर उनके गानों को काफी सुना जाता है.  

ये भी पढ़ें- Sangharsh Bhojpuri Movie 9 Songs: खेसारी लाल यादव की 8 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, दो करोड़ के बजट में 17 करोड़ कमाई, प्रियंका सिंह- खेसारी के 9 गाने सुपरहिट

ये भी पढ़ें- दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए गाता है 24 साल पुराना गाना, गोविंदा-रानी की शानदार कैमेस्ट्री, सोनू निगम और अल्का याग्निक की सुपरहिट  कॉम्बो

ये भी पढ़ें- सोनम यादव का मगही गाना ‘लभरवा रे' रिलीज, सिंगिंग के साथ डांस और एक्टिंग से जीत रही हैं दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Mishra, Vivah Geet, Bhojpuri Wedding Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com