विज्ञापन

पति परदेस में, घर पर प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई पत्नी, ग्रामीणों ने दोनों को दी तुगलकी सजा

महिला अकेला पाकर अपने प्रेमी को रात के अंधेरे में अपने घर बुलाने लगी. पर एक दिन चोरी पकड़ी गई और ग्रामीणों ने महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया. फिर दोनों को तुगलगी फरमान सुना दिया.

पति परदेस में, घर पर प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई पत्नी, ग्रामीणों ने दोनों को दी तुगलकी सजा
घर पर प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई पत्नी

बिहार के बेगूसराय जिले में जिस महिला ने कुछ दिन पहले बच्चों के साथ नदी में कूदने का नाटक रचा था. अब वह महिला अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ खंभे से बंधी मिली. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी को खंभे से बांधकर तालिबानी सजा दे डाली. आरोप है कि दोनों बाल बच्चेदार हैं और आपस में प्रेमी प्रेमिका हैं जो रात के अंधेरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे. खंभे से बांधकर प्रेमी-प्रेमिका के साथ बर्बरता की इस घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों को घर के एक पीलर में मजबूती से कपड़े से बांधा गया है.

आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए दोनों

बताया जा रहा है कि दोनों के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर दोनों की जमकर पिटाई की गई और बाद में दोनों को घर के पीलर में मजबूत कपड़े के सहारे बांध दिया गया. इस दौरान पास खड़े लोग तरह तरह के गाली गलौज और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते रहे. इतना ही नहीं पुलिस के सामने भी प्रताड़ित करने का सिलसिला काफी देर तक जारी रहा. पुलिस दोनों को जैसे तैसे छुड़ा कर अपने साथ थाने ले गई. महिला खोदावंदपुर थाना इलाके के एक गांव के रहने वाले वाली है, जबकि उसका पति परदेस में मजदूरी करके परिवार चला रहा है. महिला का प्रेमी भी शादीशुदा है.

कुछ दिन पहले बच्चों संग नदी में कूदने का किया था नाटक

खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने शक के आधार पर दोनों को पकड़ लिया था. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर ली है. महिला का पति परदेश मे रहकर मजदूरी करता है जिससे परिवार का गुजारा होता है. मामले की जांच में जो तथ्य सामने आया वो बेहद ही चौकाने वाला है. अपने ही घर में गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई यह महिला कई बच्चों की मां है. जो हाल ही में तब चर्चा में आई थी, जब वह अपने बच्चों के साथ नदी में खुद कर जान देने की कोशिश कर रही थी. पर ऐन वक्त पर पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला और उसके बच्चे की जान बचाई.

लोगों को लगा कि महिला ससुराल वालों से प्रताड़ित है और इस लिए जान देने की कोशिश कर रही है. बेगूसराय के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के एक गावं में घटी इस घटना की जांच करने पर पर माजरा कुछ और ही निकला. जो बेहद ही चौकाने वाला और पति पत्नी के रिश्ते को तार तार करने वाला निकला. दरअसल लोग जिसे ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ना का मामला समझ रहे थे. वह अवैध संबंध में बाधा बने ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए एक नाटक था.

ससुराल वालों पर लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

महिला द्वारा जान देने की कोशिश के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना लड़की के मायके वालो को दी तो उलटे मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा दिया. जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग काफी डर गए और किसी अनहोनी की आशंका से घर छोड़ कर चले गए. ससुराल वालों के घर छोड़ कर जाने के बाद महिला अपने चाल में कामयाब हो गई. दो दिन बाद ही महिला अकेला पाकर अपने प्रेमी को रात के अंधेरे में अपने घर बुलाने लगी. पर एक दिन चोरी पकड़ी गई और जिसके बाद आस पड़ोस ने प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर तुगलगी फरमान सुनाया और दोनों को खम्बे में बांध कर फैसला ऑन स्पॉट सुनाया.

यह भी पढे़ं-

बिहार में ऑनर किलिंग का मामला, पिता ने बेटी और प्रेमी की हत्या की रची साजिश... हत्या कर पेड़ से लटकाया

Muzaffarpur Girl Murder Case: प्यार नहीं, ब्लैकमेलिंग की सनक थी वजह! अश्लील वीडियो के जाल में फंसी निशा की मंदिर के पास हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com