विज्ञापन

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नीतीश के सबसे करीबी IAS अफसर केंद्र में भेजे गए

Bihar IAS-IPS Transfer: बिहार में नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले ही उनके करीबी अफसरों को केंद्र में भेजा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. केंद्र में भेजे जाने वाले अफसरों की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नीतीश के सबसे करीबी IAS अफसर केंद्र में भेजे गए
बिहार में नीतीश के इस्तीफे से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.
  • बिहार में नई सरकार बनने से पहले नीतीश कुमार के करीबी IAS-IPS अफसरों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति दी गई है
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन प्रशासनिक फेरबदल पहले ही शुरू हो चुका है
  • नीतीश के सचिव अनुपम कुमार को ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है
पटना:

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. सीएम नीतीश कुमार के करीबी अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिली है. यानी कि नई सरकार बनने के साथ ही नीतीश के करीबी भी राज्य से केंद्र में चले जाएंगे. सीएम नीतीश कुमार ने अब तक इस्तीफा दिया नहीं है. उनके इस्तीफे से पहले ही ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल देखने को मिला है. केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर बिहार कैडर के कई आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया है. केंद्र की पहली लिस्ट में सीएम नीतीश के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं.

बिहार सीएम नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार

बिहार सीएम नीतीश कुमार के सचिव अनुपम कुमार

  • मुख्यमंत्री नीतीश के सचिव अनुपम कुमार ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए गए हैं.
  • 2003 बैच के IAS अधिकारी अनुपम कुमार की गिनती नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में होती है.
  • वहीं उनकी पत्नी IAS प्रतिमा एस वर्मा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं.
  •  IAS वंदना प्रेयसी फर्टिलाइजर विभाग में ज्वॉइंट सेक्रेटरी बनाई गई हैं.
  • IPS राकेश राठी, IAS श्रवनन एम जैसे अधिकारी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV

नीतीश के इस्तीफे से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजे पद से इस्तीफा देने वाले हैं और नए सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा. 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी. लेकिन नीतीश के इस्तीफा देने से पहले ही उनके करीबी अफसरों को केंद्र में भेजा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है.

अफसरों की दूसरी लिस्ट जल्द हो सकती है जारी

केंद्र में भेजे जाने वाले अफसरों की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. नई सरकार बनने से पहले प्रशासनिक फेरबदल को भविष्य की प्रशासनिक कार्यशैली से जोड़कर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? ऐलान आज, जानें कौन-कौन से चेहरे रेस में सबसे आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar IAS IPS Transferred, Nitish Kumar, Central Deputation Of IAS Officers, Bihar Ias Ips, Bihar Bureaucracy News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com