विज्ञापन

बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप, बोले- 'पुलिस ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को डराया'

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर मतदान प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप, बोले- 'पुलिस ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को डराया'
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर चुनाव पर सवाल उठाए है.

बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना से ठीक पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं.उन्होंने मतदान के दिन हुई घटनाओं और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए. प्रशांत किशोर ने कहा कि मतदान के दौरान बीजेपी और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर उन्होंने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की है.उनका आरोप है कि चुनाव के दिन का माहौल पूरी तरह निष्पक्ष नहीं था और कई जगहों पर मतदाताओं तथा कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया.

पटना पुलिस और एसएसपी की भूमिका पर सवाल

जन सुराज प्रमुख ने पटना पुलिस और पटना के एसएसपी की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए.उनका आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए जन सुराज के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उन्हें डराने का प्रयास किया गया.उन्होंने कहा कि इससे कई मतदाता खुलकर मतदान नहीं कर सके.

कम मतदान के लिए पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

प्रशांत किशोर ने कम मतदान प्रतिशत को लेकर भी प्रशासन को घेरा.उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर मतदान की प्रक्रिया धीमी रखी गई, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग वोट नहीं डाल सके.उनका दावा है कि शाम तीन बजे के बाद कई मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया.

चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की शिकायत बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंप दी गई है.साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस संबंध में चुनाव आयोग, नई दिल्ली से भी शिकायत की जाएगी.उनका कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इन आरोपों की जांच जरूरी है.

बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी संभावित हार को देखकर घबरा गई है और इसी वजह से इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं.उन्होंने दावा किया कि उनके पास कई ऐसे तथ्य और प्रमाण हैं जो चुनाव के दौरान हुई कथित अनियमितताओं को सामने लाएंगे.

कल जारी करेंगे सबूत

जन सुराज प्रमुख ने कहा कि वह रविवार सुबह 11 बजे मीडिया के सामने शेष सबूत और दस्तावेज पेश करेंगे.ऐसे में मतगणना से पहले बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म होने की संभावना है.फिलहाल सभी की नजरें चुनाव परिणामों के साथ-साथ इन आरोपों पर होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें- UKSSSC पेपर लीक मामले में ED का बड़ा एक्शन, 63.30 लाख रुपये की संपत्ति अटैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prashant Kishor, Jan Suraaj, Prashant Kishor Bankipur By-election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com