बिहार के लखीसराय जिले में एक एएसआई ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली.
लखीसराय:
बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विश्राम भगत (45) ने गुरुवार को रात में अपने सरकारी आवास में गर्दन में फंदा डालकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.
लखीसराय अनुमंडल पुलिस अधिकारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृतक एएसआई पड़ोसी झारखंड राज्य के गुमला जिले के डंगरा गांव के रहने वाले थे. उन्होंने विश्राम भगत के पारिवारिक तनाव के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका जताते हुए बताया मृतक के परिजन को इस हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार, Bihar, लखीसराय, Lakhisarai, एएसआई ने की आत्महत्या, ASI Commit Suicide, बिहार पुलिस, Bihar Police