विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2019

Bihar Bypolls: बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM को मिली जीत तो गिरिराज सिंह का ऐसा आया Reaction...

Bihar Bypolls: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को एक सीट पर मिली जीत को BJP नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार की समरसता के लिए खतरा बताया.

Also Read in
Bihar Bypolls: बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM को मिली जीत तो गिरिराज सिंह का ऐसा आया Reaction...
बिहार के बेगूसराय से BJP सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh).
  • ओवैसी की पार्टी ने किशनगंज सीट जीतकर बिहार में खोला खाता
  • गिरिराज बोले- AIMIM की जीत सामाजिक समरसता के लिए खतरा
  • कहा- लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए
नई दिल्ली:

बिहार में हुए विधानसभा उपचुनाव (Bihar Bypolls) में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को भी एक सीट पर जीत मिली. किशनगंज विधानसभा सीट जीतकर ओवैसी की पार्टी ने बिहार में अपना खाता खोला. इस जीत को भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार की समरसता के लिए खतरा बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. बता दें कि बिहार में पांच विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे गुरुवार को आए हैं. इन पांच सीटों में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी चार में से तीन सीटें गंवा दी हैं. एक सीट ओवैसी की पार्टी और दो लालू यादव की राजद मिली है. 

बेगूसराय से BJP सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'बिहार उपचुनाव में सबसे ख़तरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाले हैं. वह वंदे मातरम से नफरत करते हैं. उनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है.' बिहार के लोगों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों पर बोले औवैसी, BJP क्लीन स्वीप का दावा कर रही थी, लेकिन...

दूसरी तरफ जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा, 'यह धर्मनिरपेक्ष दलों की निष्क्रियता और उनकी गलत राजनीति का नतीजा है. ओवैसी की पार्टी अतिवादी विचारों और आपत्तिजनक और उत्तेजना वाले भाषण के लिए जानी जाती है, उसका वहां (किशनगंज) उदय हुआ है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, Asaduddin Owaisi, Bihar Bypolls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com