विज्ञापन

अनंत सिंह की 15 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट की वजह से टली सुनवाई

गोपालगंज कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 15 जून रखी है. यानी 15 जून तक अनंत सिंह और गुंजन सिंह सहित कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार है.

अनंत सिंह की 15 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट की वजह से टली सुनवाई
अनंत सिंह (IANS)
Bihar News:

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिहं को 15 जून तक के लिए राहत मिल गई है. यानी 15 जून तक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगी रहेगी. इसके साथ ही भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह को भी 15 जून तक के लिए राहत मिल गई है. बताया जा रहा है कि सोमवार (8 जून) को अनंत सिंह और गुंजन सिंह की गिरफ्तारी और जमानत पर सुनवाई होनी थी. लेकिन अभियोजन पक्ष से भेजे गए वीडियो की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने की वजह से सुनवाई टल गई.

ऐसे में गोपालगंज कोर्ट में अनंत सिंह और गुंजन सिंह की गिरफ्तारी को लेकर फैसला नहीं हो सका. अब कोर्ट में अगली सुनवाई 15 जून को होगी. यानी 15 जून तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती. क्योंकि अलगी सुनवाई तक कोर्ट ने गिरफ्तारी पर राहत बरकरार रखी है.

वीडियो पर दर्ज हुआ था मामला

दरअसल बीते 2 और 3 मई को मीरगंज के सेमराव गांव में उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था. इसी संस्कार कार्यक्रम के दौरान दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में अश्लील डांस के दौरान अनंत सिंह के सैकड़ो समर्थक मौजूद थे. जिसे शायद आयोजकों की तरफ से कार्यक्रम में मौजूद लोगों के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया गया था. इसके साथ ही दूसरे वीडियो में कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर डांस करते हुए दिखे थे. इसी मामले में 4 मई को मीरगंज थाना में साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर के द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी. 

इस प्राथमिकी में मोकामा विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह, कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू राय सहित कुल नौ लोगों को नामजद किया गया था.

अनंत सिंह समेत 9 लोगों की गिरफ्तारी पर रोक 

इसी मामले में विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह के वकील के द्वारा गोपालगंज के एडीजे तीन सह एमपी एमएलए कोर्ट में बेल को लेकर आवेदन दिया गया था. हालांकि उनके गिरफ्तारी पर पूर्व से ही अगली सुनवाई की तिथि तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने के फैसले को बरकरार रखा गया है. और कोर्ट ने 15 जून तक की सुनवाई का वक्त दिया है. आज सोमवार को एडीजे तीन की कोर्ट में सुनवाई थी. इस दौरान अभियोजन पक्ष के द्वारा फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट सबमिट नहीं किया गया था. जिसकी वजह से सोमवार को फैसला नहीं हो सका और गोपालगंज कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 15 जून रखी है. यानी 15 जून तक अनंत सिंह और गुंजन सिंह सहित कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार है.

बचाव पक्ष की अधिवक्ता राजेश पाठक ने बताया कि इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया था. जिसमें एके पैटर्न के राइफल के मौजूदगी की बात कही गई थी. हालांकि पुलिस के द्वारा अब तक किसी भी हथियार को बरामद नहीं किया जा सका है. उन्होंने बताया कि फिलहाल अब इस पर सुनवाई अब 15 जून को होगा और 15 जून को ही स्पष्ट हो सकेगा कि आगे कोर्ट इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है.

वहीं कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को भी एफएसएल की रिपोर्ट और वायरल वीडियो के वैज्ञानिक जांच की रिपोर्ट को कोर्ट में सबमिट करने का आदेश दिया है. जिसके आधार पर आगे की करवाई सुनिश्चित की जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com