अदाणी समूह बिहार की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभा रहा है. चाहे बात लॉजिस्टिक, गैस डिस्ट्रीब्यूशन और एग्रो लॉजिस्टिक सेक्टर में निवेश की हो या फिर इन सेक्टरों में नौकरियों के नए अवसरों को और बढ़ाने की अदाणी समूह शुरू से इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है. अदाणी समूह की फ़्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ के निदेशक प्रणव अदाणी ने बिहार बिजनेस कनेक्ट इवेंट 2024 के दौरान कहा कि अदाणी समूह बिहार में सबसे बड़े प्राइवेट इंवेस्टर हैं. हमने पिछली बार आपसे वादा किया था कि हम आपको बताएंगे कि हम बिहार में विकास के लिए क्या कुछ कर रहे हैं. आज मैं आपको इसके बारे में बताने जा रहा हूं. अब हम बिहार मे अलग-अलग सेक्टर में कुल 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का का निवेश करने जा रहे हैं.

प्रणव अदाणी ने कहा कि हम बिहार में तीन सेक्टर में खास तौर पर काम कर रहे हैं ये सेक्टर हैं लॉजिस्टिक, गैस डिस्ट्रीब्यूशन और एग्रो लॉजिस्टिक सेक्टर. हमनें इन सेक्टर पर अभी तक 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस निवेश से हमनें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 25 हजार नौकरियां दी हैं. हम इन सेक्टर में और 2300 करोड़ का निवेश करने जा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

प्रणव अदाणी ने आगे कहा कि इस निवेश से ना सिर्फ हमारे वेयरहाउस की संख्या बढ़ेगी बल्कि इसके साथ-साथ ही हमारी हैंडलिंग क्षमता में भी इजाफा होगा. इसके साथ ही इसकी मदद से हम ईवी सेक्टर में , सीजीडी और सीबीजे स्पेस जैसी जगहों पर हमारी मौजूदगी और बढ़ा पाने में सफल होंगे.मुझे आपको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हम इसके अलावा राज्य सरकार के साथ मिलकर बिहार में स्ट्रैटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए अतिरिक्त 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं. इस निवेश के तहत गति शक्ति रेलवे टर्मिनल, कंटेनर डिपो और इंडस्ट्रियल वेयर हाउसिंग पार्क को विकसित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बिहार में के पांच शहरों (सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर और गोपालगंज में) 28 लाख से ज्यादा स्मॉर्ट मीटर लगाने के लिए हम 2100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है.इससे हम स्थानीय स्तर पर करीब 4 हजार लोगों को नई नौकरी मिलेगी. पांच महीने पहले हमने बिहार में सीमेंट सेक्टर में भी प्रवेश किया है. हम बिहार में सीमेंट उत्पादन को बढ़ाने के लिए 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने की तरफ बढ़ रहे हैं, इस निवेश से हम सालाना 10 मिलियन मेट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन कर पाएंगे. इस निवेश से हम करीब 9 हजार नई नौकरियां दे पाएंगे. हमारी योजना है कि हम अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट को बनाने के लिए करीब 20000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं. इससे 12 हजार नई नौकरियों के अवसर बनेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं