विज्ञापन

वीडियो: एक्‍टर मनोज बाजपेयी ब‍िहार में आपने गांव पहुंचे, गांधीजी का चलाया चरखा और काता सूत

बॉलीवुड एक्‍टर मनोज वाजपेयी बेतिया में भितिहरवा आश्रम पहुंचे. दो साल पहले आश्रम परिसर में खुद के हाथों से लगाएं रुद्राक्ष के पौधे को देखा. 

वीडियो: एक्‍टर मनोज बाजपेयी ब‍िहार में आपने गांव पहुंचे, गांधीजी का चलाया चरखा और काता सूत
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी बिहार पहुंचे, वहां चरखा चलाया और सूत काता.

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं. वे अपने पैतृक क्षेत्रों में गए, और भितिहरवा आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने काफी समय बिताया, और ट्रस्ट की संचालित गतिविधियों को विस्तार से समझा. वहां उन्होंने चरखा चलाना सीखा और सूत काता. इसका वीडियो भी सामने आया है. 

आश्रम में लगाया था रुद्राक्ष का पौधा  

मनोज बाजपेयी करीब 2 साल पहले आश्रम परिसर में रुद्राक्ष का एक पौधा लगाया था. इस बार वे उसी पौधे को देखने पहुंचे. उन्होंने उसके विकास को देखा, और उसकी देखभाल के बारे में जानकारी ली. पौधे की स्थिति को देखकर उन्होंने संतोष जताया.

स्थानीय प्रशासन से भी मुलाकात की 

उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी मुलाकात की. उन्होंने डीएम तरनजोत सिंह और एसपी डॉ. शौर्य सुमन से स्थानीय मुद्दों विशेषकर चंपारण की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने और परिचित कराने के संबंध में चर्चा की. मनोज बाजपेयी ने भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट की गतिविधियों और उनके प्रभाव की भी चर्चा की.

"महात्मा गांधी के विचारों को बढ़ाना जरूरी"

मनोज बाजपेयी ने कहा कि गांवों में इस तरह के प्रयास बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने खास तौर पर बालिकाओं की शिक्षा पर हो रही पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी के विचारों को गांव स्तर पर आगे बढ़ाना जरूरी है. 

वे कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय भी गए, जहां उनके माता-पिता की स्मृति में स्थापित 'गीता-राधाकांत बाजपेयी स्मृति पुस्तकालय' है. बच्चियों के पढ़ने के लिए उन्होंने हाल ही में इस पुस्तकालय को एनसीईआरटी की पाठ्य-पुस्तकों के कई सेट के साथ साथ शब्द कोश भी उपलब्ध कराये हैं.

(इनपुट- जितेंद्र )

यह भी पढ़ें: ब‍िहार के CM सम्राट चौधरी द‍िल्‍ली में PM मोदी से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Actor Manoj Bajpayee, Manoj Bajpayee Visited Village, Manoj Bajpayee Bihar, Gandhi Ji Spinning Wheel, Spun Yarn, Gandhi Ji Ka Charkha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com