विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2019

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने VIDEO जारी कर बताया, सरेंडर करने में क्यों हो रही देरी

मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरते और अगले 3-4 दिन में अदालत में आत्मसमर्पण कर देंगे.

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने VIDEO जारी कर बताया, सरेंडर करने में क्यों हो रही देरी
फरार अनंत सिंह ने वीडियो जारीकर सरेंडर करने की कही बात
पटना:

घर से एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद होने के बाद फरार हुए मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरते और अगले तीन-चार दिन में अदालत में आत्मसमर्पण कर देंगे. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के बाढ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित अनंत के पैतृक आवास पर छापेमारी कर एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए थे. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कांतेश कुमार मिश्र ने 17 अगस्त को बताया था कि आधुनिक हथियार और अग्नेयास्त्र बरामद होने के मद्देनजर अनंत सिंह के खिलाफ UAPA के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्र का 82 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

फरार अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर कहा, 'मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता. मेरा एक दोस्त बीमार है जिसे देखने मैं आया हूं. तीन-चार दिन लगेंगे. यहां से जाने पर चौथे दिन पटना शहर स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करूंगा और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दूंगा.'विधायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से समय दिए जाने का आग्रह किया, पर उन्हें समय नहीं दिया गया. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की रात पटना शहर के माल रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर छापेमारी की गई थी, लेकिन वह अपने घर से फरार मिले. 

बिहार : बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर पुलिस को चकमा देने में कामयाब, हुए फरार

पुलिस ने विधायक के सरकारी आवास से एक मोबाइल फोन जब्त करने के अलावा एक तलवार भी बरामद की थी जो अनंत सिंह की बताई जाती है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कहा कि अनंत सिंह के आवास पर छापेमारी से पहले विधायक के तीन आधिकारिक अंगरक्षकों को भी हटा लिया गया था. अपने पैतृक घर से हथियार और अन्य अग्नेयास्त्र की बरामदगी को मुंगेर से जदयू सांसद ललन सिंह की साजिश बताते हुए अनंत ने उनकी पुत्री अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह पर दुर्भावना से ग्रसित होकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाने के लिए उनके घर हथियार और अन्य अग्नेयास्त्र रखे गए. विधायक ने दावा किया कि वह पिछले 14 साल से उक्त मकान में नहीं रह रहे हैं और उनके दुश्मन और उनके घर का एक ही भूखंड है. 

बिहार : नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव, एयरपोर्ट से मायूस होकर लौटे कार्यकर्ता, RJD की बैठक भी स्थगित

उन्होंने अपने घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा तोड़फोड किए जाने का आरोप लगाते हुए 17 अगस्त को कहा था कि छापेमारी की उन्हें सूचना नहीं दी गयी और इस बारे में उन्हें गांव के अन्य लोगों से जानकारी मिली. पुलिस ने अनंत सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके घर पर छापेमारी दंडाधिकारी की उपस्थिति में कानून के अनुसार करने के साथ ही पूरी कवायद की वीडियोग्राफी कराई गई है. 

क्या बिखराव की ओर बढ़ रहा राष्ट्रीय जनता दल? तेजस्वी और तेजप्रताप के रवैये से उठा सवाल

अनंत सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी ने ललन सिंह के खिलाफ मुंगेर लोकसभा सीट से हाल में लोकसभा चुनाव लड़ा था, पर पराजित रही थीं. ‘छोटे सरकार' उपनाम से जाने जाने वाले सिंह का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. जदयू से निष्कासित कर दिए जाने पर अनंत ने 2015 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independent MLA From Mokama, Anant Singh, Anant Singh BIhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com