विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2019

बिहार के गया में ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

तीन लोग रेल पटरी पार कर रहे थे,तभी ये लोग अप लाईन से आ रही सियालदाह एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

बिहार के गया में ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली:

बिहार के गया जिले के इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.  पुलिस के अनुसार, "पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय-गया रेलखंड के इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन पर मुगलसराय-गया सवारी गाड़ी से कई लोग उतरे थे. इसमें से तीन लोग रेल पटरी पार कर रहे थे,तभी ये लोग अप लाईन से आ रही सियालदाह एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई." गया रेल थाना के प्रभारी कमल किशोर ने सोमवार को बताया, "मृतकों की पहचान गुरुआ प्रखंड के नगवा पंचायत के जयनगर गांव निवासी रामजी यादव (62), उनकी पत्नी मुनाकवा देवी (58) और बहू सोनी देवी (30) के रूप में की गई है." उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. 

मुंबई : रेल पटरियों पर हुए हादसे में एक दिन में 12 की मौत, पांच लोग घायल

आपको बता दें कि रविवार को छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस ट्रेन की 14 बोगियां पटरी से उतर गई थीं. हादसा बिहार के छपरा में गौतम स्थान स्टेशन के नजदीक हुआ. हादसे में अभी तक 4 लोगों के घायल होने की सूचना है. राहत और बचाव कार्य जारी है. इससे पिछले महीने ही बिहार के वैशाली के पास एक बड़ा रेल हादसा हो गया था. हाजीपुर-पटोरी खंड पर सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए थे. जिसमें छह से ज्यादा लोगों की की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग जख्मी हो गए. इनमें से तीन डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए . 

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी, कई जख्मी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com