विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2025

बिहारः बेगूसराय में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत, काली पूजा का मेला देखकर लौटते समय हुआ हादसा

शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के समय ये सभी लोग ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान ये सभी लोग ट्रेन की चपेट में आ गए. पुलिस ने फिलहाल सभी मृतकों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

बिहारः बेगूसराय में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत, काली पूजा का मेला देखकर लौटते समय हुआ हादसा
बेगूसराय:

बिहार के बेगूसराय जिले में ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के अनुसार ये सभी लोग आम्रपाली ट्रेन की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है वो काली पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

पुलिस ने मतृकों पहचान रघुनाथपुर करारी पंचायत निवासी धर्मदेव महतो, उनके नाती, रोशनी कुमार, और रीता देवी के रूप में की गई है. 

शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के समय ये सभी लोग ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान ये सभी लोग ट्रेन की चपेट में आ गए. पुलिस ने फिलहाल सभी मृतकों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Four Died In Train Accident, Bihar Train Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com