विज्ञापन

ब‍िहार में 16 IAS अध‍िकार‍ियों के ट्रांसफर, जानें क‍िसे कहां म‍िली नई ज‍िम्‍मेदारी 

इस बड़े फेरबदल में 2010 से 2020 बैच के अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और निगमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ब‍िहार में चार द‍िन पहले भी 21 IAS अध‍िकार‍ियों के ट्रांसफर हुए थे. 

ब‍िहार में 16 IAS अध‍िकार‍ियों के ट्रांसफर, जानें क‍िसे कहां म‍िली नई ज‍िम्‍मेदारी 
बिहार में 16 आईएएस के ट्रांसफर हुए. (फोटो- एनडीटीवी फाइल)

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 अधिकारियों के तबादले और नए नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है. तबादले के आदेश के तहत 2010 बैच के अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.  2011 बैच के शीर्षत कपिल अशोक को प्रबंध निदेशक, कॉमफेड पटना नियुक्त किया गया है, जबकि निलेश रामचंद्र देवरे नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. 

नवल किशोर चौधरी को नई जिम्मेदारी मिली 

2013 बैच के नवल किशोर चौधरी को प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संचारण कंपनी लिमिटेड, पटना बनाया गया है. नवदीप शुक्ला को विशेष सचिव, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और पवन कुमार सिन्हा को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. 2014 बैच के सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि कुमार मंगलम को सचिव, राजस्व परिषद, बिहार, पटना नियुक्त किया गया है. 

स्पर्श गुप्ता राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर निदेशक बने 

2015 बैच के प्रशांत कुमार सीएच बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. 2017 बैच के विशाल राज को प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बनाया गया है.  2019 बैच के स्पर्श गुप्ता को अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना नियुक्त किया गया है. 

2020 बैच के अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर 

2020 बैच के अधिकारियों में श्रेष्ठ अनुपम को संयुक्त सचिव, वित्त विभाग; अभिषेक पलासिया को संयुक्त सचिव, पथ निर्माण विभाग; प्रदीप सिंह को संयुक्त सचिव, पर्यटन विभाग; और कुमार निशांत विवेक को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार, पटना बनाया गया है.  इसके अलावा अनन्या सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका (ग्रामीण विकास विभाग) में पदस्थापित किया गया है, और उन्हें आयुक्त मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. 

यह भी पढ़ें: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, पटना के डीएम भी बदले गए

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, IAS Transfer In Bihar, Transfer News, Patna News In Hindi, Patna Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com