बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही अधिकारियों का ट्रांसफर शुरू हो गया है. मंगलवार (28 अप्रैल) को राज्य के प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि सभी 11 अधिकारियों का ट्रांसफर कर बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है. यानी 11 जिलों में बंदोबस्त पदाधिकारी बदल गए हैं.
जिन जिलों में बंदोबस्त पदाधिकारियों का तबादला हुआ है. उसमें औरंगाबाद, जहानाबाद, बेगूसराय, सुपौल, पूर्णिया, जमुई, सारण, कैमूर, बक्सर और शेखपुरा जिला शामिल है.
कई पदाधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
वहीं बेगूसराय गए मो. नुरूल ऐन को खगड़िया बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जबकि सुपौल गए बुद्ध प्रकाश को भी सहरसा बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसी तरह पूर्णिया गए विनोद कुमार तिवारी को किशनगंज बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


रोहतास के बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार को कैमूर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.
भोजपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी नीरज कुमार दास को बक्सर का बंदोबस्त पदाधिकारी और लखीसराय के बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम को बंदोबस्त पदाधिकारी शेखपुरा के पद पर पदस्थापित किया गया है .
वहीं लघु जल संसाधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी पुरुषोत्तम को बंदोबस्त पदाधिकारी औरंगाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.
सभी पदाधिकारियों को नए स्थान पर बिना देर किये हुए प्रभार ग्रहण करने और इसकी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग पटना को भेजने के लिए कहा गया है.
यह भी पढ़ेंः Nishant Bihar Yatra: तस्वीर नीतीश की, रथ नीतीश का, योजनाएं भी नीतीश की... बस यात्रा होगी निशांत की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं