विज्ञापन

गोपालगंज में शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, ऑर्केस्ट्रा बंद कराने पर दुल्हे के चाचा को चाकुओं से गोदा

गोपालगंज के कबीरपुर में शादी के दौरान ऑर्केस्ट्रा बंद कराने का मामला सामने आया. जहां मनचलों ने जरा सी बात पर आपा खोते हुए दूल्हे के चाचा को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया.

गोपालगंज में शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, ऑर्केस्ट्रा बंद कराने पर दुल्हे के चाचा को चाकुओं से गोदा
दुल्हे का चाच
NDTV

 बिहार के गोपालगंज जिले गोपालगंज में बारातियों को आर्केस्ट्रा का डांस कराना महंगा पड़ गया.घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव का है. गांव में शादी की रस्मों के दौरान ऑर्केस्ट्रा का डांस बंद कराना दूल्हे के परिवार को भारी पड़ गया। गांव के ही कुछ मनचलों ने सनक में आकर दूल्हे के चाचा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

परिछावन के बाद शुरू हुआ हंगामा

पीड़ित परिवार के सदस्य अर्जुन राय ने बताया कि आज (सोमवार) उनके भतीजे की शादी थी. घर से बारात निकालने की तैयारी थी. दूल्हे को घर से विदा करने से पहले परिछावन में ऑर्केस्ट्रा डांस चल रहा था. इसके खत्म होने के बाद ऑर्केस्ट्रा डांस करने वालों को डांस न करने की सलाह दी गई. जब परिछावन पूरा हो गया तो ऑर्केस्ट्रा डांस रोक दिया गया ताकि बाराती शादी के लिए घर से निकल सकें.

डांस की डिमांड पर दुल्हें को चाचा ने मारा चाकू

डांस बंद होते ही वहां मौजूद गांव के ही 5-6 मनचले युवक नाराज हो गए. वे दोबारा डांस शुरू कराने की जिद करने लगे. जब परिजनों ने मना किया, तो आरोपियों ने दूल्हे के पिता पर हमला बोल दिया. बीच-बचाव करने आए चाचा उमेश राय पर मनचलों ने चाकुओं से हमला कर दिया. उनके शरीर पर तीन जगह गहरे जख्म आए हैं.

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, घर में पसरा सन्नाटा

वारदात के बाद शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई. घायल उमेश राय को तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. जिस घर से गाजे-बाजे के साथ बारात निकलनी थी, वहां अब पुलिस की हलचल और सन्नाटा है.

पुलिस की कार्रवाई और बयान

नगर थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया है. मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है. परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें; गिरिडीह में गोलगप्पों से बीमारों की संख्या पहुंची 49, आरोपी विक्रेता हिरासत में; कोलकाता लैब भेजी गई रंग की पुड़िया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopalganj News, Gopalganj Crime, Orchestra Murder Attempt, Bihar Wedding News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com