विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा, गौरी लंकेश के हत्यारों का सुराग मिला है

कर्नाटक के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने सोमवार को कहा कि पत्रकार-सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे जांच दल को हत्यारों के बारे में कुछ सुराग मिला है और यह पता चल गया है कि इसके पीछे कौन लोग थे.

कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा, गौरी लंकेश के हत्यारों का सुराग मिला है
पत्रकार गौरी लंकेश (फाइल फोटो)
  • कर्नाटक के गृहमेंत्री ने जांच टीम को गौरी लंकेश केस में कुछ सुराग मिले है
  • उन्होंने बेंगलुरू से 60 किलोमीटर दूर चिक्काबल्लापुरा में यह बात कही
  • गौरी लंकेश को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी
बेंगलुरु: कर्नाटक के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने सोमवार को कहा कि पत्रकार-सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे जांच दल को हत्यारों के बारे में कुछ सुराग मिला है और यह पता चल गया है कि इसके पीछे कौन लोग थे. लेकिन इस बारे में और ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं. रेड्डी ने बेंगलुरू से लगभग 60 किलोमीटर दूर चिक्काबल्लापुरा में संवाददाताओं से कहा, "विशेष जांच दल एसआईटी को लंकेश के हत्यारों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं. एसआईटी सबूत जुटा रहा है. हमें उनके (हत्यारों) बारे में जानकारी है, लेकिन सबूत के बगैर हम इसका खुलासा नहीं कर सकते."

यह भी पढ़ें:  पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में संघ का हाथ बताने पर बीजेपी ने रामचंद्र गुहा को भेजा कानूनी नोटिस

उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर की रात अज्ञात हमलावरों ने बिल्कुल करीब से गोली मारकर गौरी लंकेश की उनके घर के सामने हत्या कर दी थी, और उसके तत्काल बाद वे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए थे.  रेड्डी ने गांधी जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम से अलग कहा, "हमें संदिग्धों के खिलाफ अदालत में एक आरोप-पत्र दाखिल करने के लिए ठोस सबूत की जरूरत है. अन्यथा मामला अदालत में टिक नहीं पाएगा."

VIDEO: क्या गौरी लंकेश संघ की आलोचना की शिकार हुईं?
हत्यारों को दबोचने के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी गठित की है और हत्यारों तक पहुंचने का सुराग देने के लिए 10 लाख रुपये इनाम घोषित कर रखी है. 150 सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी-खुफिया) बी.के. सिंह कर रहे हैं और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एम.एन. अनुचेत एसआईटी के मुख्य जांच अधिकारी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Lankesh, Ramalinga Reddy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com