कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य महंतेश कवटागिमथ ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में महिलाओं की न्यूड तस्वीरें भेज दीं
- इस व्हाट्सऐप ग्रुप के मेंबरों में सांसद, काउंसिलर, वरिष्ठ अफसर शामिल हैं
- महंतेश कवटागिमथ ने ग्रुप में महिलाओं की 50 से अधिक न्यूड तस्वीरें भेजीं
- कई सदस्यों ने ग्रुप छोड़ दिया, बाद में कवटागिमथ को ग्रुप से हटा दिया गया
बेंगलुरु:
कर्नाटक में बीजेपी के एक विधायक ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में 50 से अधिक पोर्न तस्वीरें पोस्ट कर डालीं. इस व्हाट्सऐप ग्रुप के मेंबरों में कई विधायक, काउंसिलर और सीनियर अफसर शामिल हैं. खबरों और अलर्ट शेयर करने के लिए बनाए गए 'बेलागवी मीडिया फोर्स' नामक यह ग्रुप मंगलवार को महिलाओं की नग्न तस्वीरों से भरा पड़ा रहा. इस ग्रुप के सदस्यों में पुलिस प्रमुख समेत कई बड़े अफसर, सांसद, महिला अफसर, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडिया के लोग हैं.
ग्रुप में इन अश्लील चित्रों की बाढ़ सी आ जाने के बाद कई सदस्यों ने इस ग्रुप को छोड़ दिया. कई सदस्यों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए प्रतिक्रिया जताई. इसके बाद एक ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर ने महंतेश कवटागिमथ को ग्रुप से निकाल दिया. व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री शेयर करना कानूनी अपराध है.
महंतेश कवातागीमथ ने बाद में बेलागवी मीडिया फोर्स'के व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर माफी मांगते हुए कहा कि यह गैर-इरादतन था. उन्होंने मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि यह सामग्री उस वक्त दुर्घटनावश पोस्ट हो गई, जब मेरा फोन स्विच ऑफ करते समय हैंग हो गया. उस वक्त मैं विमान से सफर कर रहा था. मैं घटना के लिए माफी मांगता हूं, यह इरादतन नहीं था.' उन्होंने कहा, वरिष्ठ नेताओं, सरकारी अधिकारियों और पत्रकारों के ग्रुप में मैं अश्लील चीज क्यों साझा करूंगा.' हालांकि, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, 'मैं इससे अवगत नहीं हूं.'
गौरतलब है कि साल 2012 में राज्य के तीन मंत्री - सीसी पाटिल, लक्ष्मण सावदी और कृष्ण पालेमर विधानसभा में मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखते हुए पाए गए थे, जिसके चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Porn Clip, Karnataka MLC Porn Clip, Porn On WhatsApp, Mahantesh Kavatagimath