सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल के भाई तेजस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर चला है. ग्रुप 'डी' का एक मुकाबला बीते सोमवार (16 नवंबर 2026) को उत्तराखंड और गोवा के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया. जहां उत्तराखंड की तरफ से तेजस्वी ने केवल 20 गेंदों में 230.00 की स्ट्राइक रेट से 46 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को चार चौके और चार बेहतरीन छक्के देखने को मिले.
फेलिक्स अलेमाओ के बने शिकार
मुकाबले के दौरान तेजस्वी जायसवाल को पवेलियन का रास्ता फेलिक्स अलेमाओ ने दिखाया. अलेमाओ ने उन्हें ललित यादव के हाथों कैच आउट करते हुए ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया. तेजस्वी उत्तराखंड की तरफ से दूसरे बल्लेबाज के तौर पर छठवें ओवर में आउट हुए. जिस दौरान वह आउट हुए. इस दौरान उत्तराखंड का स्कोर 5.5 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 75 रन था.

उत्तराखंड पांच विकेट से मिली जीत
बात करें मुकाबले के बारे में तो ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा की टीम 19.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 168 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए कैप्टन अभिनव तेजराना सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 36 गेंदों में 76 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. बाकी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
गोवा की तरफ से जीत के लिए मिले 169 रनों के लक्ष्य को उत्तराखंड की टीम ने 18.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया. आरव महाजन ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 60 रनों का योगदान दिया. वहीं पारी का आगाज करते हुए तेजस्वी 46 रन बनाने में कामयाब रहे. अवनीश सुधा ने 25 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें- 'न्यूजीलैंड दिखती कमजोर है, मगर खेलती बेहतर है', रचिन रविंद्र ने भरी हुंकार, कहा- वेलिंगटन की हवाओं से वाकिफ हूं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं