विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

चेन स्नैचिंग के लिए फ्लाइट से बेंगलुरू जाते थे चोर, पुलिस ने 20 लाख रुपए का पकड़ा सोना

विमान से यहां आ कर सोने की चेन और हार की कथित झपटमारी करने वाले उत्तर प्रदेश के एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

चेन स्नैचिंग के लिए फ्लाइट से बेंगलुरू जाते थे चोर, पुलिस ने 20 लाख रुपए का पकड़ा सोना
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेंगलुरू: विमान से यहां आ कर सोने की चेन और हार की कथित झपटमारी करने वाले उत्तर प्रदेश के एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. बेंगलुरू पुलिस आयुक्त टी सुनिल कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य विमान से अक्सर बेंगलुरू आया जाया करते थे. वे लोग शहर में दो पहिया वाहनों पर घूमा करते थे और सुनसान स्थानों पर महिलाओं की सोने की चेन तथा हार की छीनाझपटी करते थे.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : चोरी की 7 मंहगी कारों के साथ 6 गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि कुछ समय ठहरने के बाद वे लोग अपने गृह शहर वापस चले जाते थे. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन झपटमारों ने बताया कि उन्होंने इस हरकत के लिए दक्षिण भारत को इसलिए चुना क्योंकि यहां की महिलाओं में सोने के प्रति काफी आकर्षण है और वह रोजमर्रा के जीवन में सोने के जेवर पहनती हैं. इन लोगों के पास से 20 लाख रुपए का सोना भी बरामद किया गया.

VIDEO: ऐसे पकड़ा गया दयावान चोर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Chain Snatcher, Thief, बेंगलुरू, चोरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com