- हैदराबाद हंटर्स ने अपने पास बरकरार रखा
- बेंगलुरू रैप्टर्स ने ताइ जु यिंग को खरीदा
- साइना और श्रीकांत टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं
PBL Auction: वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु (PV Sindhu)को यहां प्रीमियर बैडमिंटन लीग के पांचवें सत्र की नीलामी (PBL Auction)में मंगलवार को हैदराबाद हंटर्स ने 77 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ बरकरार रखा. दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग (Tai Tzu Ying) के लिए गत चैंपियन बेंगलुरू रैप्टर्स ने 77 लाख रुपये की संयुक्त रूप से सर्वोच्च बोली लगाई. रैप्टर्स ने बोली में पुणे 7 एसेस को पछाड़कर ताइ जू को अपने साथ जोड़ा. पुरुष वर्ग में भारत के स्टार प्लेयर बी साई प्रणीत को रैप्टर्स की टीम ने 32 लाख रुपये खर्च करके अपने साथ बरकरार रखा.
साइना नेहवाल के बाद अब किदांबी श्रीकांत ने भी लिया पीबीएल से नाम वापस
Sharp strategies on display
— PBL India (@PBLIndiaLive) November 26, 2019
Here's the complete list of all the retained players! pic.twitter.com/GkHQXzLTS5
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
चेन्नई सुपरस्टार्स ने डबल्स वर्ग के पुरुष खिलाड़ी बी सुमित रेड्डी को 11 लाख रुपये जबकि पुणे 7 एसेस ने चिराग शेट्टी को 15 लाख 50 हजार रुपये खर्च करके अपने साथ कायम रखा. दुनिया की नौवें नंबर की अमेरिकी महिला एकल खिलाड़ी बेइवान झेंग भी अवध वारियर्स के साथ बरकरार रहेंगी जिनके लिए टीम ने 39 लाख रुपये खर्च किए. राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद को चेन्नई की टीम ने चुना जबकि असम की युवा खिलाड़ी अश्मिता चालिहा को उनकी घरेलू टीम नार्थ ईस्टर्न वारियर्स ने तीन लाख रुपये में खरीदा. पीबीएल के पांचवें सत्र की चमक हालांकि उस समय कुछ फीकी हो गई जब लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल (Saina Nehwal)और किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ध्यान देने के लिए इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया.
साई प्रणीत, लक्ष्य सेन और पुरुष युगल खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सहित 154 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा थे. पीबीएल का अगला सत्र 20 जनवरी से 9 फरवरी तक खेला जाएगा जिसमें 74 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और लखनऊ में होने वाली इस 21 दिवसीय प्रतियोगिता में सात टीमें अवध वारियर्स (लखनऊ), बेंगलुरु रेप्टर्स (बेंगलुरु), मुंबई राकेट्स (मुंबई), हैदराबाद हंटर्स (हैदराबाद), चेन्नई सुपरस्टार्स (चेन्नई), नार्थ ईस्टर्न वारियर्स (पूर्वोत्तर) और पुणे 7 एसेस (पुणे) की टीमें हिस्सा लेंगी. प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास खर्च करने के लिए दो करोड़ रुपये थे लेकिन वे एक खिलाड़ी पर 77 लाख रुपये से अधिक खर्च नहीं कर सकती थी. टीम में अधिकतम 11 खिलाड़ी हो सकते हैं जिसमें अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी और कम से कम तीन महिला खिलाड़ी होनी चाहिए. पीबीएल के आगामी सत्र में पिछली बार वाला प्रारूप बरकरार रहेगा जिसमें प्रत्येक मुकाबले में पांच मैच (दो पुरुष एकल, एक महिला एकल, एक पुरुष युगल और एक मिश्रित युगल) होंगे.
वीडियो: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से खास बातचीत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं