वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के विमेंस डबल्स में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग से हो रहा है. त्रिसा-गायत्री का मेडल पहले ही पक्का हो चुका है, दोनों ने क्वार्टरफाइनल में चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. बता दें कि भारत ने पिछली बार 2011 में महिला युगल में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता था. तब ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में कांस्य पदक हासिल किया था.
ट्रीसा और गायत्री ने जीता पहला गेम
ट्रीसा और गायत्री ने पहला गेम 21-18 से जीत लिया. भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन क्रॉस-कोर्ट स्मैश, शानदार नेट प्ले और ज़बरदस्त संयम दिखाया..16-18 से पिछड़ने के बाद लगातार पांच पॉइंट हासिल किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं