भारतीय पुरुष टीम ने शुक्रवार को एशियाई टीम चैंपियनिशप में थाईलैंड को 3-2 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने यह जीत शुरुआत दो मुकाबले गंवाने के बाद हासिल की. विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले साई प्रणीत और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 किदाम्बी श्रीकांत दोनों अपने एकल वर्ग के मुकाबले हार गए थे, लेकिन इसके बाद भारत ने लगातार तीन मैच जीतते हुए अंतिम-4 में प्रवेश किया.
Incredible comeback!
— BAI Media (@BAI_Media) February 14, 2020
???????? shuttlers ensure a place in the semis of @Badminton_Asia with a thrilling3⃣:2⃣victory over ????????
SAI:14-21;21-14;21-12
Srikant:20-22;14-21
MRArjun/Dhruv:21-18;22-20
Lakshya:21-19;21-18
Srikanth/Chirag:21-15;16-21;21-15#BATC2020 #IndiaontheRise#Badminton pic.twitter.com/DNpVKTzGDB
यह भी पढ़ें: Saina Nehwal के बीजेपी में शामिल होने पर बैडमिंटन प्लेयर Jwala Gutta ने यूं कसा तंज..
प्रणीत को वर्ल्ड नंबर-12 कांटाफोन वांगचारोएन ने 21-14, 14-21, 21-12 से हराया. वहीं श्रीकांत को 35वीं रैंक कुनलावुट विटिजसैम ने 22-20, 21-14 से हराया. इसके बाद युगल वर्ग के मुकाबले में एमआर. अर्जुन और ध्रुव कपिला ने किटिनपोंग केडेरन और तानुपाट विरियांकुरा की जोड़ी को 21-18, 22-20 से मात दी. 18 साल के लक्ष्य सेन ने फिर एकल वर्ग में सुपन्यू अवइहिगसानोन को 21-19, 21-18 से हरा स्कोर बराबर कर दिया.
यह भी पढ़ें: मैच फिक्सिंग के मुख्य आरोपी संजीव चावला ने दिल्ली पुलिस के इस फैसले को दी हाईकोर्ट में चुनौती
इसके बाद श्रीकांत और चिराग शेट्टी ने युगल वर्ग के आखिरी मैच में मानीपोंग जोंगजित और निपिटफोन फायुआंगफयुपेट की जोड़ी को 21-15, 16-21, 21-15 से हरा भारत को जीत दिलाई. सेमीफाइनल में भारत का सामना शनिवार को मौजूदा विजेता इंडोनेशिया से होगा.
VIDEO: काफी समय पहले एनडीटीवी ने पीवी सिंधु से बात की थी.
इंडोनेशिया ने दिन के पहले पहर में मेजबान फिलिपींस को 3-0 से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं