अपनी दमदार और स्पोर्टी बाइक्स के लिए मशहूर कंपनी Yamaha अपने सबसे पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर Aerox 155 का इलेक्ट्रिक वर्जन Yamaha Aerox-E भारत में लॉन्च करने जा रही है. यह स्कूटर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो इलेक्ट्रिक में भी सुपरफास्ट स्पीड और स्पोर्टी लुक चाहते हैं. जून 2026 में इसके लॉन्च होने की पूरी संभावना है.

स्पोर्टी डिजाइन और धांसू लुक
Yamaha Aerox-E का लुक काफी हद तक पेट्रोल वर्जन वाले Aerox 155 जैसा ही होने वाला है. कंपनी इसके मैक्सी-स्कूटर वाले अग्रेसिव और मस्कुलर डिजाइन को बरकरार रखेगी. हालांकि इलेक्ट्रिक अवतार होने की वजह से इसमें आपको नई और अट्रैक्टिव कलर स्कीम्स देखने को मिलेंगी. इसके साथ ही इसमें एक अलग और यूनिक स्विंगआर्म श्राउड (swingarm shroud) दिया गया है, जो इसे रेगुलर पेट्रोल मॉडल से अलग और ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है.
Hero MotoCorp का बड़ा ऐलान! अब सभी बाइक्स में आने वाला है ये खास इंजन, जानिए पूरी डिटेल
परफॉर्मेंस पर है असली फोकस
ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जहां ज्यादा रेंज या माइलेज देने पर फोकस करते हैं. वहीं, Yamaha का यह नया स्कूटर रेंज से ज्यादा परफॉर्मेंस यानी रफ्तार को प्राथमिकता देता है. यामाहा का मकसद युवाओं को एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर देना है जो चलाने में बिल्कुल एक रेसिंग बाइक जैसा मजा दे. इसकी हाई-स्पीड और क्विक एक्सीलरेशन इसे शहर की सड़कों पर सबसे तेज और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर बना देगी.
ट्विन रिमूवेबल बैटरी की सुविधा
Yamaha Aerox-E में ट्विन रिमूवेबल बैटरी पैक्स दिए गए हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको स्कूटर को चार्जिंग पॉइंट के पास खड़ा करने की टेंशन नहीं होगी. आप आसानी से दोनों बैटरियों को स्कूटर से बाहर निकालकर अपने घर, ऑफिस या फ्लैट के अंदर ले जाकर किसी भी नॉर्मल सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं.

Yamaha का पहला 'मेड-इन-इंडिया' इलेक्ट्रिक स्कूटर
Aerox-E की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से Yamaha द्वारा खुद बनाया गया पहला 'मेड-इन-इंडिया' इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा. इसे यामाहा के अपने प्लांट में तैयार किया जा रहा है, जिससे इसकी क्वालिटी और ब्रांड वैल्यू और भी ज्यादा मजबूत हो जाती है.
कीमत और कब होगा लॉन्च?
अगर बात करें इसकी कीमत और लॉन्चिंग की, तो भारतीय बाजार में Yamaha Aerox-E की अनुमानित कीमत लगभग 2,90,000 रुपये के आस-पास हो सकती है. यह एक प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस स्कूटर है, इसलिए इसकी कीमत थोड़ी प्रीमियम रखी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शानदार स्कूटर जून 2026 के महीने में भारतीय सड़कों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं