विज्ञापन

Hero MotoCorp का बड़ा ऐलान! अब सभी बाइक्स में आने वाला है ये खास इंजन, जानिए पूरी डिटेल

पेट्रोल की छुट्टी! Hero MotoCorp अपनी सभी बाइक्स को Flex-Fuel (E85) इंजन के साथ अपग्रेड करने जा रहा है. पुरानी BS6 बाइक्स के लिए भी आ रही है रेट्रोफिट किट. पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें.

Hero MotoCorp का बड़ा ऐलान! अब सभी बाइक्स में आने वाला है ये खास इंजन, जानिए पूरी डिटेल
पुरानी Hero बाइक भी अब दौड़ेगी बिना पेट्रोल के, कंपनी ला रही है ये कमाल की किट
Photo Credit : Nalanda_index

अगर आप भी हर महीने महंगे पेट्रोल पर हजारों रुपये खर्च करके परेशान हो चुके हैं, तो देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp आपके लिए एक ऐसी खुशखबरी लेकर आई है. कंपनी ने ऑफिशियल कर दिया है कि वह आने वाले एक से दो साल के भीतर अपनी सभी बाइक्स और स्कूटर्स को फ्लेक्स-फ्यूल (Flex-Fuel) अवतार में पेश करने वाली है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब आपकी गाड़ी पेट्रोल के साथ-साथ सस्ते इथेनॉल से भी फर्राटा भरेगी.

क्या है Hero का प्लान?

हीरो मोटोकॉर्प ने साफ कर दिया है कि अगले 1 से 2 साल के अंदर उनके पूरे पोर्टफोलियो को फ्लेक्स-फ्यूल से लैस कर दिया जाएगा. कंपनी केवल नई बाइक्स ही नहीं बना रही है, बल्कि उन लोगों का भी ख्याल रख रही है जो पहले से हीरो की बाइक चला रहे हैं. अगर आपके पास पुरानी BS6 हीरो बाइक है, तो आपको नई बाइक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी इसके लिए स्पेशल E85 रेट्रोफिट किट (Retrofit Kit) पर काम कर रही है, जिसे आप अपनी पुरानी बाइक में लगवाकर उसे इथेनॉल से चला सकेंगे.

देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक Hero Splendor Plus और Hero HF Deluxe को कब से खरीद पाएंगे आप? जानिए यहां

Splendor Plus और HF Deluxe से हुई शुरुआत

कंपनी ने इस नए मिशन की शुरुआत अपने दो सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स से की है. जयपुर में मौजूद हीरो के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (CIT) में E85 कंप्लायंट Splendor Plus और HF Deluxe को तैयार किया. इन दोनों ही पॉपुलर बाइक्स को सबसे पहले रोलआउट किया जाएगा. 

क्या होता है E85 और इसके फायदे?

आसान शब्दों में कहें तो E85 का मतलब है एक ऐसा ईंधन जिसमें 85 फीसदी इथेनॉल और सिर्फ 15 फीसदी पेट्रोल मिला होता है. इथेनॉल को गन्ने और अनाज से तैयार किया जाता है, इसलिए यह पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता होता है. सरकार भी कच्चे तेल के आयात (Crude Oil Imports) को कम करने के लिए इथेनॉल के इस्तेमाल पर जोर दे रही है. हीरो का कहना है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन इंजनों को E100 यानी 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने के लिए भी री-इंजीनियर किया जा सकता है.

TVS ने तैयार किया भारत का सबसे तेज स्कूटर! फीचर्स ऐसे जो आज तक किसी ने नहीं देखे

कब और कहां मिलेगी यह बाइक?

अगर आप इस तकनीक का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. E85 से चलने वाली Hero Splendor Plus और HF Deluxe की डिलीवरी साल 2026 से शुरू होने जा रही है. शुरुआती चरण में इसे देश के चुनिंदा हिस्सों में ही उतारा जाएगा. कंपनी सबसे पहले इसे दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ खास रीजंस में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी, क्योंकि इन राज्यों में इथेनॉल की उपलब्धता और लिंकेज बाकी जगहों से बेहतर है. जैसे-जैसे पूरे देश में इथेनॉल पंप्स का नेटवर्क बढ़ेगा, वैसे-वैसे हीरो अपनी इन बाइक्स को हर शहर में पहुंचा देगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com