विज्ञापन

न फेरारी, न लेम्बोर्गिनी! यह है दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली Lego कार, स्पीड जानकर नहीं होगा यकीन

LEGO और Koenigsegg ने मिलकर बनाई दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लेगो कार. कोएनिगसेग सैडाइर्स स्पीयर के इस मॉडल ने गुडवुड कोर्स पर 111 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है.

न फेरारी, न लेम्बोर्गिनी! यह है दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली Lego कार, स्पीड जानकर नहीं होगा यकीन
इतिहास में पहली बार 3 लाख से ज्यादा Lego पीस से बनी असली हाइपरकार

बचपन में हम सब ने कभी न कभी लेगो (LEGO) के रंग-बिरंगे प्लास्टिक ब्लॉक्स से छोटी-मोटी खिलौना कारें जरूर बनाई होंगी. लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इन्हीं खिलौने वाले ब्लॉक्स को जोड़कर एक ऐसी असली आकार की कार बनाई जा सकती है, जो न सिर्फ सड़क पर दौड़ सके बल्कि बड़ी-बड़ी स्पोर्ट्स कारों को टक्कर भी दे सके? लेगो ने एक बार फिर इंजीनियरिंग की सारी हदें पार करते हुए ऑटोमोबाइल दिग्गज कोएनिगसेग (Koenigsegg) के साथ हाथ मिलाया है. दोनों ने मिलकर दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लेगो कार तैयार की है, जिसने यूके के मशहूर गुडवुड कोर्स पर 111 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार पकड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है.

इस बार लेगो ने दुनिया की सबसे एक्सक्लूसिव और महंगी हाइपरकार कंपनियों में से एक, कोएनिगसेग की Sadair's Spear को चुना है. इस असली आकार की रेप्लिका कार को जब ट्रैक पर उतारा गया, तो इसने वो कर दिखाया जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था.

Latest and Breaking News on NDTV

मैकलारेन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

इस लेगो हाइपरकार ने गुडवुड हिलक्लाइम ट्रैक पर 111 किमी/घंटा (69 मील प्रति घंटे) की टॉप स्पीड हासिल की. इसने लेगो से ही बनी मैकलारेन पी1 (McLaren P1) के पिछले रिकॉर्ड को लगभग दोगुना कर दिया, जो केवल 50 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच पाई थी. सबसे खास बात यह रही कि इस कार को कोएनिगसेग के ऑफिशियल टेस्ट ड्राइवर मार्कस लुंड (Markus Lundh) ने चलाया. मार्कस वही ड्राइवर हैं जिन्होंने पिछले साल असली कोएनिगसेग हाइपरकार से इसी ट्रैक पर रिकॉर्ड बनाया था.

Tata Motors का सबसे बड़ा सरप्राइज: लॉन्च से पहले सामने आई Sierra EV की पहली झलक, आज ही देखें डिटेल्स

3 लाख से ज्यादा टुकड़ों से हुई तैयार

इस विशाल लेगो कार को बनाना कोई आसान काम नहीं था. इसे तैयार करने में लेगो टेक्निक (Lego Technic) के कुल 3,27,906 एलिमेंट्स यानी छोटे-मोटे टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है. इंजीनियर्स की एक बड़ी टीम ने इसे डिजाइन करने और असेंबल करने में 9,400 घंटे से ज्यादा का समय बिताया है. इस पूरी कार का वजन करीब 1,800 किलोग्राम है, जो कि एक असली कार के बराबर है.

Latest and Breaking News on NDTV

बटन दबाते ही ऑन होता है 'घोस्ट मोड'

यह कार सिर्फ दिखने में कोएनिगसेग जैसी नहीं है, बल्कि इसके कई हिस्से बिल्कुल असली कार की तरह काम करते हैं. इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका 'Ghost Mode' फंक्शन है. जैसे ही ड्राइवर एक बटन दबाता है, कार के दरवाजे, बोनट और साइड मिरर्स अपने आप किसी रोबोट की तरह खुल जाते हैं. लेगो टेक्निक के पार्ट्स से ऐसा मूविंग मैकेनिज्म तैयार करना अपने आप में इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है.

लेगो ने इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग कार को अपनी नई 'Lego Technic Koenigsegg Sadair's Spear' सेट के लॉन्च का जश्न मनाने के लिए बनाया है. आम लोगों और एडल्ट बिल्डर्स के लिए यह सेट जुलाई 2026 से दुनिया भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस टॉय सेट में 4,104 पीस होंगे, जिसमें एक वर्किंग V8 इंजन, 9-स्पीड सीक्वेंशियल गियरबॉक्स और सिग्नेचर घोस्ट मोड सिस्टम जैसी बारीकियां देखने को मिलेंगी. 

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lego
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com