90 के दशक में हर भारतीय के दिल पर राज करने वाली 'Tata Sierra' अब एक नए और बेहद मॉडर्न इलेक्ट्रिक अवतार में सड़कों पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने 30 जून 2026 को होने वाले इसके ऑफिशियल ग्लोबल डेब्यू से पहले टीजर इमेज जारी कर दी है. तस्वीर में यह नई ईवी पुरानी सिएरा की यादों को समेटे हुए भविष्य की तकनीक से लैस नजर आ रही है.
कैसा है नई Tata Sierra EV का पहला लुक?
टाटा मोटर्स द्वारा जारी की गई पहली ऑफिशियल तस्वीर में इस एसयूवी का फ्रंट प्रोफाइल (अगला हिस्सा) साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर से यह साफ हो गया है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक भारत मोबिलिटी शो 2025 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट वर्ज़न जैसा ही होने वाला है. इसके फ्रंट लुक को ईवी-स्पेसिफिक (EV-Specific) डिज़ाइन दिया गया है. इसमें मॉडर्न स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स, कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स और नीचे की तरफ एक मजबूत सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो इसे बेहद मस्कुलर और रफ-एंड-टफ लुक देती है.
FIFA World Cup 2026 में इस टीम की जीत पर मुफ्त मिलेगी 100 Jeep Wrangler, बस है ये अजीबोगरीब शर्त
भले ही आधिकारिक तस्वीर में सिर्फ गाड़ी का अगला हिस्सा दिखा हो, लेकिन लीक्स की मानें तो टाटा ने इसके क्लासिक Boxy Silhouette और ऊंचे स्टांस को बरकरार रखा है. पुरानी सिएरा की सबसे बड़ी पहचान उसकी बड़ी पैनोरमिक रियर विंडोज थीं, जिसे इस नए इलेक्ट्रिक मॉडल में भी शामिल किया गया है. इसके अलावा गाड़ी में फ्लश डोर हैंडल्स, रूफ रेल्स और एयर ड्रैग को कम करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे, जो इसकी ड्राइविंग रेंज को बढ़ाने में मदद करेंगे.
स्क्रीन से भरा होगा प्रीमियम केबिन
टाटा सिएरा ईवी का इंटीरियर बेहद लग्जरी और टेक-फॉरवर्ड होने वाला है. उम्मीद है कि इसमें तीन स्क्रीन वाला एक एडवांस डैशबोर्ड सेटअप मिलेगा. इसके साथ ही इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाला 12-स्पीकर का JBL ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस चार्जिंग और एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा. सुरक्षा के लिहाज से इसमें 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स मिलेंगे. इतना ही नहीं, इसमें व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) और व्हीकल-टू-लोड (V2L) चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी, जिससे आप अपनी कार से दूसरे इलेक्ट्रिक उपकरणों को पावर दे सकेंगे.
Porsche 911 GT3 भारत में लॉन्च! रफ्तार ऐसी कि पलक झपकते 100 पार, जानिए कीमत
तकनीकी तौर पर Tata Sierra EV को कंपनी के नए Acti.EV+ आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जिस पर अपकमिंग हैरियर ईवी भी बेस्ड है. हालांकि कंपनी ने अभी तक स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 55 kWh और 65 kWh के दो बड़े बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं. यह कार सिंगल-मोटर (RWD) और डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) कॉन्फिगरेशन के साथ आ सकती है. एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक एसयूवी लगभग 450 से 500 किलोमीटर से ज्यादा की शानदार रेंज देने में सक्षम होगी.
किससे होगा सीधा मुकाबला?
भारतीय बाजार के मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च होने के बाद Tata Sierra EV का सीधा और कड़ा मुकाबला Hyundai Creta EV, MG ZS EV, Mahindra BE6 और मारुति सुजुकी व टोयोटा की आने वाली नई इलेक्ट्रिक कारों से होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं