विज्ञापन

बच्चों के बेकार पड़े खिलौनों से ऐसे बनाएं डेकोरेशन पीस, मिनटों में बदल जाएगा पूरे घर का लुक

Waste Toys Best Use Ideas: अगर आपके घर में भी बच्चों के पुराने खिलौने पड़े हुए हैं, तो आपकी थोड़ी क्रिएटिव से इन खिलौनों को नया लुक दे सकती है.

बच्चों के बेकार पड़े खिलौनों से ऐसे बनाएं डेकोरेशन पीस, मिनटों में बदल जाएगा पूरे घर का लुक
Old Toys Home Decor DIY: पुराने खिलौने आपके घर की सजावट का सबसे प्यारा हिस्सा बन सकते हैं.

khilono Se Ghar Sajaye: घर में बच्चों के पुराने खिलौने अक्सर किसी कोने में पड़े-पड़े धूल खाते रहते हैं. जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं, उनके खिलौनों का इस्तेमाल कम हो जाता है और आखिर में वे बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यही पुराने खिलौने आपके घर की सजावट का सबसे प्यारा हिस्सा बन सकते हैं? थोड़ा-सा मोडिफिकेशन, थोड़ी पेंटिंग और थोड़ी क्रिएटिव सोच इन खिलौनों को नया लुक दे सकती है. आजकल DIY यानी डू योर सेल्फ डेकोरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें लोग पुरानी चीजों को नया रूप देकर इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे न सिर्फ घर खूबसूरत दिखता है बल्कि पैसे की बचत भी होती है और पर्यावरण को भी फायदा मिलता है. आइए जानते हैं कि पुराने खिलौनों को कैसे बदल सकते हैं शानदार डेकोरेशन पीस में.

छोटे कार और ट्रक बन सकते हैं प्लांटर

अगर घर में बच्चों की पुरानी खिलौना कारें या ट्रक पड़े हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय मिनी प्लांटर में बदल दें. खिलौने के ऊपर थोड़ा हिस्सा काटकर उसमें छोटी सजावटी पौधे या सक्यूलेंट्स लगा सकते हैं. रंग-बिरंगे पौधों के साथ ये खिलौने बेहद क्यूट लगते हैं और बालकनी या ड्रॉइंग रूम की शोभा बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें: 10 हजार के बजट में जी सकते हैं रॉयल लाइफ! घूम आइए ये खूबसूरत देश, जहां भारतीय रुपए की है जबरदस्त वैल्यू

Latest and Breaking News on NDTV

टेडी और सॉफ्ट टॉय से बनाएं क्यूट कुशन

पुराने टेडी बियर या सॉफ्ट टॉय को नया लुक देकर बच्चों के कमरे के लिए शानदार कुशन बनाया जा सकता है. अगर टॉय थोड़ा खराब हो गया है तो उसमें नया कपड़ा या रिबन लगाकर उसे सजाएं. इससे कमरा भी खूबसूरत लगेगा और बच्चों की यादें भी जुड़ी रहेंगी.

बिल्डिंग ब्लॉक्स से बनाएं पेन स्टैंड

लेगो या प्लास्टिक बिल्डिंग ब्लॉक्स अक्सर घर में बिखरे मिल जाते हैं. इन्हें जोड़कर आप रंगीन पेन स्टैंड, मोबाइल होल्डर या छोटी स्टोरेज बॉक्स बना सकते हैं. यह बच्चों के स्टडी टेबल को आकर्षक बनाने का आसान तरीका है.

ये भी पढ़ें: बार-बार जाम हो जाती है आपके किचन की चिमनी? जानिए साफ करने का सही तरीका, मिनटों में हटेगी चिपचिपी गंदगी

पुराने डॉल हाउस को दें नया लुक

अगर घर में पुराना डॉल हाउस रखा है, तो उसे मिनी शोपीस या सजावटी शेल्फ में बदला जा सकता है. उसमें छोटे LED लाइट्स लगाकर उसे खूबसूरत डेकोरेशन पीस बनाया जा सकता है. यह खासकर बच्चों के कमरे में बेहद प्यारा लगता है.

प्लास्टिक एनिमल से बनाएं वॉल डेकोर

प्लास्टिक एनिमल टॉयज को स्प्रे पेंट से गोल्डन, सिल्वर या पेस्टल रंग देकर वॉल डेकोर तैयार किया जा सकता है. इन्हें लकड़ी के बोर्ड पर चिपकाकर दीवार पर लगाया जाए तो घर को मॉडर्न और क्रिएटिव लुक मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

खिलौनों से तैयार करें फोटो फ्रेम

पुरानी छोटी-छोटी खिलौना चीजों जैसे मिनी कार, डॉल एक्सेसरीज या कार्टून फिगर को फोटो फ्रेम पर चिपकाकर यूनिक फ्रेम बनाया जा सकता है. यह बच्चों की तस्वीरों के साथ बहुत अच्छा लगता है और घर को पर्सनल टच देता है.

ये भी पढ़ें: ड्राई क्लीन पर पैसे खर्च क्यों? घर पर ऐसे धोएं सिल्क‑बनारसी साड़ी, सालों तक रहेगी नई

DIY डेकोरेशन क्यों है खास?

पुराने खिलौनों से डेकोरेशन बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे वेस्ट कम होता है. साथ ही बच्चों की पुरानी यादें भी सुरक्षित रहती हैं. यह एक बजट-फ्रेंडली तरीका है जिसमें कम खर्च में घर को नया और स्टाइलिश लुक मिल जाता है. बच्चों को भी इसमें शामिल करें, इससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ती है और वे चीजों को दोबारा इस्तेमाल करना सीखते हैं.

थोड़ी मेहनत, बड़ा बदलाव

घर सजाने के लिए हमेशा महंगी चीजें खरीदना जरूरी नहीं होता. कभी-कभी पुरानी और साधारण चीजें ही सबसे खास बन जाती हैं. बच्चों के पुराने खिलौनों को नया रूप देकर आप न सिर्फ घर को खूबसूरत बना सकते हैं बल्कि यादों को भी हमेशा के लिए सहेज सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Toys Home Decor DIY, Upcycle Kids Toys Idea, Stoy Decor Crafts Easy, Repurpose Unused Toys Home, DIY Toy Wall Art, Children Toys Decor Hacks, 5 Minute Home Makeover DIY, Instant Room Decor Ideas, Budget Home Decor Toys, Quick DIY Home Transformation, Cheap Decor From Old Toys, Home Styling With Toys, Toy Car Wall Decor, Barbie Doll Shelf Decor, Lego Table Centerpiece DIY, Action Figure Display Ideas, Teddy Bear Planter Craft, Puzzle Piece Photo Frame, Purane Khilone Se Decoration, Bachon Ke Toys DIY Decor, Ghar Sajane Ke Jugaad, Kabadi Se Jugad Home Decor, Waste Toys Best Use Ideas, Khilono Se Ghar Sajaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com