विज्ञापन

धांसू इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, दिवाली-छठ में एक चार्ज में दिल्ली से पहुंच जाएंगे घर, जानें कीमत

Volvo EX90 भारत में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि इससे एक चार्ज में 724 किमी तक की रेंज मिलती है. इसके लिए इसमें 106kWh बैटरी दी गई है. यानी एक चार्ज में आप दिल्ली से पूर्वी यूपी पहुंच सकते हैं.

धांसू इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, दिवाली-छठ में एक चार्ज में दिल्ली से पहुंच जाएंगे घर, जानें कीमत
Volvo EX90
Volvo

अगर आपका घर पूर्वी यूपी में पड़ता है तो एक चार्ज में आप कार से घर पहुंच सकते हैं. Volvo India ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Volvo EX90 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है. ये SUV कंपनी की इलेक्ट्रिक कार रेंज में सबसे ऊपर है और Volvo XC90 का ऑल-इलेक्ट्रिक ऑप्शन है. इसमें 106kWh बैटरी पैक, ड्यूल-मोटर AWD सिस्टम और 724 km तक की क्लेम्ड रेंज मिलने की बात कही गई है. इसके अलावा, कंपनी अगले क्वार्टर में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान ES90 को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

Volvo EX90 का डिजाइन है प्रीमियम

Volvo EX90 को कंपनी के डेडिकेटेड SPA2 इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. इसके डिजाइन में Volvo की स्कैंडिनेवियन स्टाइलिंग देखने को मिलती है. SUV के फ्रंट में कंपनी के सिग्नेचर Thor's Hammer LED हेडलैंप्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल्स और C-शेप LED टेललैंप्स मिलते हैं. SUV का डिजाइन सादगी के साथ प्रीमियम लुक देने पर फोकस करता है. ये Volvo की इलेक्ट्रिक लाइनअप रेंज में EX30 और EC40 से ऊपर रखी गई है.

14.5 इंच की टचस्क्रीन और Google बिल्ट-इन

Volvo EX90 के केबिन में 14.5 इंच की पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन दी गई है. इसमें Google बिल्ट-इन का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा, SUV में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है. इसका डिजिटल सिस्टम NVIDIA कंप्यूटिंग हार्डवेयर और Qualcomm Snapdragon Cockpit प्लेटफॉर्म पर आधारित है. ये सिस्टम कार के डिजिटल एक्सपीरियंस के साथ एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

SUV में 5G कनेक्टिविटी के साथ ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स की सुविधा भी दी गई है. इससे सॉफ्टवेयर अपडेट को वायरलेस तरीके से इंस्टॉल किया जा सकता है. प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम मिलने की भी जानकारी दी गई है.

462 bhp की पावर और 670 Nm का टॉर्क

इंटरनेशनल मार्केट में Volvo EX90 कई पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है. हालांकि, भारत में इसे 106kWh बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ फुली लोडेड वेरिएंट में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है. ये सेटअप 462 bhp की पावर और 670 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ड्यूल-मोटर सिस्टम चारों व्हील्स तक पावर पहुंचाता है, जिससे अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर ट्रैक्शन मिल सकता है. भारत में Volvo EX90 को सिंगल, फुली लोडेड स्पेसिफिकेशन में पेश किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

एक बार चार्ज करने पर 724 km तक चलेगी SUV

Volvo के मुताबिक, EX90 की WLTP साइकिल के तहत क्लेम्ड रेंज 625 km तक है. वहीं, भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों में टेस्टिंग के दौरान कंपनी ने 724 km तक की रेंज का दावा किया है.  चार्जिंग के लिए इसमें 11kW AC चार्जर का सपोर्ट मिलता है. इससे बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 11 घंटे लगते हैं. इसके अलावा, SUV में 350kW तक की अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी के अनुसार, फ्रेंडली कंडीशन में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 22 मिनट लग सकते हैं. दिल्ली से पूर्वी यूपी के कई शहरों की दूरी लगभग 700-720 किमी है. ऐसे में इस लग्जरी कार से आप छठ मनाने सीधे घर पहुंच सकते हैं.

Mercedes-Benz और BMW की इलेक्ट्रिक SUV से मुकाबला

Volvo EX90 भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतरी है. यहां इसका मुकाबला Mercedes-Benz EQS SUV, Kia EV9 और BMW iX जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. ये उन ग्राहकों को टारगेट करती है, जो लग्जरी के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का ऑप्शन चाहते हैं. इसके अलावा Volvo India अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज को और एक्सपैंड करने की तैयारी में है. कंपनी अगले क्वार्टर में फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान ES90 लॉन्च कर सकती है. इसके आने के बाद भारतीय बाजार में Volvo के प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें | दिवाली से पहले झटका! Mahindra Scorpio की कीमतों में अचानक इजाफा, जानें कितनी महंगी हो गई ये SUV?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Volvo, Volvo EX90, Volvo EX90 Battery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com