विज्ञापन

हो जाएं तैयार! इस साल टाटा से मारुति तक, ये 5 इलेक्ट्रिक कारें हिला देंगी मार्केट, जानें फीचर्स

Top 5 Upcoming Electric Cars 2026: यह साल उन लोगों के लिए खास होने वाला है जो पेट्रोल-डीजल के खर्च से छुटकारा पाना चाहते हैं. ईवी के मार्केट में कई ऐसी कमाल की कारें आने वाली हैं, जो फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में किसी से पीछे नहीं रहेंगी..

हो जाएं तैयार! इस साल टाटा से मारुति तक, ये 5 इलेक्ट्रिक कारें हिला देंगी मार्केट, जानें फीचर्स

अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए. इस साल 2026 में भारतीय ऑटो  के लिए इलेक्ट्रिक क्रांति आने वाली है. ईवी मार्केट में टाटा मोटर्स की बादशाहत को टक्कर देने के लिए अब मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसे दिग्गज भी मैदान में उतर रहे हैं. कमाल की रेंज और फीचर्स के साथ यह किसी से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं इन दमदार कारों के बारे में जिन पर सभी की नजर रहेगी.

Tata Puch EV 2026

Tata Puch EV 2026

1. नई टाटा पंच ईवी (फेसलिफ्ट)

टाटा अपनी पॉपुलर माइक्रो एसयूवी पंच को नए अवतार में ला रही है. 20 फरवरी 2026 को इसे लॉन्च किया जाएगा. इसमें 25 kWh और 35 kWh के दो बैटरी पैक मिलेंगे, जिससे यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज करने पर 365 किमी तक का सफर तय करेगी. साथ ही इसमें लेवल 2 का ADAS, 6 एयरबैग्स और कई धांसू फीचर्स होने की उम्मीद है.

2026 का साल उन लोगों के लिए खास होने वाला है जो पेट्रोल-डीजल के खर्च से छुटकारा पाना चाहते हैं. मारुति और टोयोटा की एंट्री से मुकाबला कड़ा होगा, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को कम कीमत और बेहतर रेंज के रूप में मिलेगा.
2026 TATA Sierra

2026 TATA Sierra

2. 'लेजेंड' टाटा सिएरा

टाटा सिएरा को जब से कंपनी ने लॉन्च किया है, तभी से शोरूम के बाहर ग्राहक इसे निहारने के लिए पहुंच रहे हैं. मिड 2026 से कंपनी इसकी डिलीवरी शुरू कर देगी. इसकी खासियत के बारे में बात करें तो यह कार Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर बनी होगी. इसमें ऑल व्हील ड्राइव (4WD) का ऑप्शन मिलेगा. रेंज के लिए इसमें 55kWh और 65kWh बैटरी पैक के साथ यह लंबी दूरी तय करने के लिए परफेक्ट रहेगी. इसका मॉडर्न और टेक-लोडेड केबिन आपको लग्जरी वाली फीलिंग देगा.

Maruti Suzuki e-Vitara

Maruti Suzuki e-Vitara

3. मारुति सुजुकी ई-विटारा

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के लिए तैयार है. कंपनी ई-विटारा के साथ धमाका करने को तैयार है. इसमें 49 kWh और 61 kWh के बैटरी ऑप्शन होंगे. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 543 किमी चलेगी. सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ उतार रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला

टोयोटा भी अपनी ईबेला के साथ ईवी रेस में शामिल हो गई है. परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें 543 किमी की शानदार रेंज मिलेगी. ग्राहकों को इसमें 2WD और AWD दोनों तरह के ड्राइवट्रेन चुनने का मौका मिलेगा.

Kia Cyros EV

Kia Cyros EV

5. किया साइरोस ईवी

किया अपनी नई SUV साइरोस का इलेक्ट्रिक वर्जन 2026 में लॉन्च करेगी. यह कार फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आएगी. इसमें 42 kWh और 49 kWh के बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन होगी जो कम बजट में प्रीमियम फीचर्स और शानदार लुक चाहते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com