विज्ञापन

गाड़ी खरीदनी है? जरा इन कारों पर मारें नजर, फीचर्स धमाकेदार, बस 7 लाख के अंदर आ जाएंगी घर

Top 5 Car under 7 Lakh: 7 लाख के बजट में आपको ना केवल बेहतरीन माइलेज वाली हैचबैक मिलती हैं, बल्कि अब दमदार SUV लुक और शानदार फीचर्स वाली गाड़ियां भी मिल रही हैं.

गाड़ी खरीदनी है? जरा इन कारों पर मारें नजर, फीचर्स धमाकेदार, बस 7 लाख के अंदर आ जाएंगी घर

Top 5 Car under 7 Lakh: अपने पास एक कार हो, घर परिवार के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं...ऐसा सपना हर मिडिल क्लास के लोगों का होता है. पर बजट के आगे यह सपने बस सपने बन कर ही रह जाते हैं. लेकिन ज्यादा मायूस होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के समय में मार्केट में 7 लाख के अंदर कई शानदार कारें मिल रही हैं, जो आपके और परिवार की हर उम्मीदों पर खरी उतरती हैं. 7 लाख रुपये का बजट भारतीय कार बाजार में एक स्वीट स्पॉट माना जाता है. इस बजट में आपको ना केवल बेहतरीन माइलेज वाली हैचबैक मिलती हैं, बल्कि अब दमदार SUV लुक और शानदार फीचर्स वाली गाड़ियां भी मिल रही हैं.

तो चलिए आपको उन 2026 की टॉप 5 कारों के बारे में बताते हैं जो आपके बजट और स्टाइल दोनों में फिट बैठेंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

टाटा पंच

अगर आप कम बजट में एक मिनी एसयूवी का अनुभव चाहते हैं, तो टाटा पंच से बेहतर कुछ नहीं. हाल ही में लॉन्च हुए इसके फेसलिफ्ट वर्जन ने बाजार में धूम मचा रखी है.इसकी शुरुआती कीमत 5.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. खासियत की बात करें तो इसमें 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग और शानदार 187mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. दमदार इंजन के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट (New Gen)

नई स्विफ्ट अपने शार्प डिजाइन और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है. यह उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और रीसेल वैल्यू के बारे में पहले सोचते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसकी ताकत माइलेज है. लगभग 24-25 kmpl के करीब यह एवरेज निकालती है. फीचर्स के लिए इसमें नया Z-सीरीज इंजन और मौर्डन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिल रहा है.

हुंडई एक्सटर

हुंडई की माइक्रो-एसयूवी उन लोगों के लिए है जिन्हें तकनीक को चाहते हैं. इस बजट में यह सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड कार मानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यूनिक फीचर की बात करें तो इस सेगमेंट में पहली बार डैशकैम और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स कंपनी दे रही है.

रेनॉल्ट ट्राइबर

अगर आपका परिवार बड़ा है और बजट सीमित तो रेनॉल्ट ट्राइबर से अच्छा ऑप्शन आपके लिए कोई नहीं है. यह भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है. इसकी फ्लेक्सिबल सीटें इसे 5 से 7 सीटर में बदलने की सुविधा देती हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. स्पेस के लिए इसमें 625 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है अगर आप पिछली सीटें हटा दें.

मारुति सुजुकी बलेनो

अगर आप हैचबैक में प्रीमियम महसूस करना चाहते हैं, तो बलेनो का बेस वेरिएंट सिग्मा आपके बजट में आ सकता है. इसकी चौड़ाई और केबिन स्पेस काफी शानदार है. शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. खूबी की बात करें तो बेहतरीन स्मूथ इंजन और मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसके साथ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com