विज्ञापन

Skoda Kushaq 2026: इस नई SUV में पैनोरमिक सनरूफ के साथ पहली बार मिला ये खास फीचर

यह SUV अब Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी.

Skoda Kushaq 2026: इस नई SUV में पैनोरमिक सनरूफ के साथ पहली बार मिला ये खास फीचर

Skoda Auto India ने अपनी पॉपुलर SUV Kushaq का नया फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस नई Kushaq में कंपनी ने डिजाइन, फीचर्स, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी में कई बड़े बदलाव किए हैं, ताकि यह अपने सेगमेंट में और मजबूत बन सके. यह SUV अब Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी.

नई Kushaq फेसलिफ्ट को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है - Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo. इसमें 1.0 TSI और 1.5 TSI टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं.

शुरुआती वेरिएंट की कीमत ₹10.69 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹18.99 लाख तक जाती है. अलग-अलग वेरिएंट्स में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प दिए गए हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं.

SUV Kushaq

SUV Kushaq

नई Kushaq के लुक में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलता है. इसमें Skoda का नया ‘Modern Solid' डिजाइन दिया गया है, जिसमें पतले LED हेडलैंप, स्टाइलिश DRLs और नई ग्रिल के साथ लाइट बैंड दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है.

साइड से कार का डिजाइन लगभग पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें नए 16 और 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लाइट्स और चमकता हुआ ‘Skoda' लोगो इसे और आकर्षक बनाता है.

नई कलर ऑप्शन जैसे Cherry Red, Shimla Green और Steel Grey भी जोड़े गए हैं, जबकि Monte Carlo वेरिएंट में स्पोर्टी ब्लैक लुक मिलता है.

कार के अंदर अब ज्यादा प्रीमियम फील मिलता है. इसमें नया ब्लैक-बीज इंटीरियर और Monte Carlo वेरिएंट में रेड थीम दी गई है. सबसे खास बात यह है कि अब इसमें पहली बार पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है.

इसके अलावा 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी और AI बेस्ड वॉयस असिस्टेंट (Google Cloud) दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कम्फर्ट के लिए वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और शानदार साउंड सिस्टम भी दिया गया है. खास बात यह है कि इसमें रियर सीट मसाज फीचर भी मिलता है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलता है.

नई Kushaq में 1.0 लीटर TSI इंजन दिया गया है, जो 115bhp की पावर और 178Nm टॉर्क देता है. इसमें अब नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद ड्राइविंग देता है. वहीं, 1.5 लीटर TSI इंजन 147bhp पावर और 250Nm टॉर्क देता है और इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. इस इंजन में अब बेहतर ब्रेकिंग के लिए रियर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं.

Kushaq फेसलिफ्ट ने अपनी 5-स्टार Global NCAP सेफ्टी रेटिंग बरकरार रखी है. इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा Skoda का नया Super Care पैकेज भी मिलता है, जिसमें 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और फ्री सर्विस शामिल है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com