विज्ञापन

मई में Skoda की कारें हुईं सस्ती, Kodiaq से लेकर Kushaq तक पर मिल रहा 3.50 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

स्कोडा ऑटो इंडिया मई 2026 में अपनी चुनिंदा कारों पर 3.50 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है. ये ऑफर पुराने इन्वेंट्री स्टॉक को क्लियर करने के लिए है.

मई में Skoda की कारें हुईं सस्ती, Kodiaq से लेकर Kushaq तक पर मिल रहा 3.50 लाख तक का बंपर डिस्काउंट

Skoda cars discount May 2026: कार लेने का प्लान है? जो सेफ्टी के साथ, मजबूत और थोड़ी प्रीमियम हो, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कार कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया इस मई 2026 में शानदार ऑफर लेकर आई है. कंपनी अपनी अलग‑अलग कारों पर जबरदस्त छूट दे रही है. खास बात ये है कि इस पर कोई छोटी‑मोटी छूट नहीं मिल रही, बल्कि ग्राहकों को करीब 3.50 लाख रुपये तक का बड़ा फायदा मिल सकता है. स्कोडा का ये मेगा डिस्काउंट ऑफर कंपनी की प्रीमियम एसयूवी कोडिएक, मिड-साइज एसयूवी कुशाक , स्टाइलिश सेडान स्लाविया और अभी लॉन्च हुई कॉम्पैक्ट एसयूवी कायलाकपर दिया जा रहा है. 

दरअसल ये ऑफर्स पुराने इन्वेंट्री स्टॉक को क्लियर करने के लिए दिए जा रहे हैं, जबकि नए मॉडल ईयर 2026 यूनिट्स पर भी अच्छी डील्स मौजूद हैं. आपको बताते हैं कि स्कोडा की किस कार पर आप कितनी बड़ी बचत कर सकते हैं.

स्कोडा कोडिएक

स्कोडा की लग्जरी एसयूवी स्कोडा कोडिएक (Skoda Kodiaq) इस महीने सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रही है. अगर आप इसके पुराने MY25 और MY26 VY25 स्टॉक को चुनते हैं, तो आपको सीधे 2 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा.  साथ ही 1 लाख रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. कुल मिलाकर आप इस गाड़ी पर सीधे 3.50 लाख रुपये बचा सकते हैं. वहीं इसके बिल्कुल नए MY26 VY26 यूनिट्स पर भी 1.50 लाख रुपये तक के कंबाइंड ऑफर्स मौजूद हैं. 

Skoda cars discount May 2026

Skoda cars discount May 2026

स्कोडा कुशाक

भारत की सबसे सेफ मिड-साइज एसयूवी में से एक स्कोडा कुशाक पर भी मई के महीने में पैसों की बचत हो रही है. बारिश हो रही है। कुशाक के पुराने रन-आउट वेरिएंट्स पर कंपनी 2 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा ग्राहकों को 50,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 50,000 रुपये का एक्सचेंज सपोर्ट भी मिलेगा. यानी कुशाक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर आप पूरे 3 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं. हालांकि, इसके नए MY26 मॉडल पर डिस्काउंट थोड़ा कम  है, जो 20,000 से 40,000 रुपये तक है.

स्कोडा स्लाविया

अगर आपको सेडान कारों का शौक है, तो स्कोडा स्लाविया आपकी उम्मीदों पर खरी उतर सकती है. स्लाविया के Prestige 1.0 TSI MT के पुराने स्टॉक पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 25,000 रुपये का एक्सचेंज सपोर्ट मिल रहा है. इसके अलावा Prestige AT वेरिएंट्स पर कुल 1.40 लाख रुपये तक के शानदार फायदे मिल रहे हैं.

स्कोडा काइलाक

स्कोडा की हाल ही में लॉन्च हुई सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) ने अपने लुक्स और फीचर्स से पहले ही लोगों को दीवाना बना रखा है. अब मई के महीने में कंपनी इसके पुराने MY25 और MY26.1 स्टॉक पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है. साथ ही 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 15,000 रुपये का एक्सचेंज सपोर्ट भी शामिल है. वहीं, इसके एकदम नए MY26.2 वेरिएंट्स पर ग्राहकों को करीब 25,000 रुपये तक के लॉयल्टी और एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं.

डीलरशिप पर जाने से पहले रखें इस बात का ध्यान

स्कोडा इंडिया के ये सभी ऑफर्स और डिस्काउंट डीलरशिप के लेवल पर दिए जा रहे हैं. मतलब ये कि कार के वेरिएंट, कलर, स्टॉक की मौजूदगी और आपके शहर या स्टेट के आधार पर डिस्काउंट के अमाउंट में थोड़ा बदलाव हो सकता है. इसलिए, अपनी स्कोडा कार को बुक करने से पहले पास के स्कोडा डीलरशिप पर जाकर करंट ऑफर्स की पूरी और सटीक जानकारी जरूर ले लें. 

ये भी पढ़ें- ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्‍लाई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com