Royal Enfield भारतीय बाजार में अपनी नई और दमदार बाइक Royal Enfield Bullet 650 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले एक से दो महीनों के भीतर इस बाइक को भारत में पेश कर सकती है. माना जा रहा है कि यह नई Bullet 650 जून महीने में लॉन्च हो सकती है. पिछले साल भारत में Motoverse event के दौरान इस बाइक को पहली बार showcase किया गया था, जबकि इसका global debut EICMA शो में हुआ था. तभी से बाइक lovers इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Royal Enfield की Bullet भारत की सबसे iconic motorcycles में गिनी जाती है. यह बाइक 1932 से लगातार production में बनी हुई है और भारतीय riders के बीच इसकी अलग पहचान है. अब कंपनी इस legendary motorcycle को 650cc twin-cylinder platform के साथ नए अंदाज में पेश करने जा रही है.

Bullet का क्लासिक डिजाइन रहेगा बरकरार
Royal Enfield Bullet 650 का डिजाइन काफी हद तक पारंपरिक Bullet जैसा ही रखा गया है. बाइक में वही classic upright stance देखने को मिलेगा जो वर्षों से Bullet की पहचान रही है. इसके अलावा इसमें teardrop-shaped fuel tank और winged badge भी दिया गया है, जो इसे रेट्रो और प्रीमियम लुक देता है.
Royal Enfield ने बाइक में पुराने दौर की स्टाइलिंग को बनाए रखने की कोशिश की है. इसमें 'Tiger Eye' pilot lamps भी दिए गए हैं, जिनकी डिजाइन 1950 के दशक की Bullet motorcycles से इंस्पायर्ड मानी जाती है. बाइक का पूरा body structure metal construction पर आधारित होगा और इसमें hand-painted pinstripes भी देखने को मिलेंगे.
हालांकि बाइक में मॉडर्न इंजन और नए हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसकी ओवरऑल सिलुएट को क्लासिक बुलेट जैसा ही रखा गया है ताकि पुराने Bullet lovers को वही पुरानी फील मिल सके.
Honda की नई Hybrid Sedan Prototype का पहला लुक आया सामने: फीचर्स और डिज़ाइन ने उड़ाए होश!
मिलेगा दमदार 650cc ट्विन-सिलेंडर इंजन
Royal Enfield Bullet 650 में कंपनी का 647.95cc parallel-twin engine दिया जाएगा. यही इंजन Royal Enfield की कई दूसरी 650cc bikes में भी इस्तेमाल किया जा रहा है. यह इंजन 7,250rpm पर लगभग 47bhp की पावर और 5,650rpm पर 52.3Nm torque generate करता है. बाइक में 6-speed gearbox भी मिलेगा.
पुरानी Bullet bikes single-cylinder engine के साथ आती थीं, लेकिन अब twin-cylinder setup की वजह से riding experience ज्यादा स्मूद और रिफाइंड होने की उम्मीद है. खासतौर पर हाइवे टूरिंग और लॉन्ग-डिस्टेंस राइड्स के दौरान राइडर्स को ज्यादा कंफर्ट और स्टेबिलिटी मिल सकती है.
फिर भी Royal Enfield इस बाइक में वही रिलैक्स्ड और लेड-बैक राइडिंग फील बनाए रखना चाहती है जिसके लिए बुलेट हमेशा से जानी जाती रही है.
नई Royal Enfield Bullet 650 को touring-friendly motorcycle के रूप में तैयार किया गया है. बाइक steel tubular spine frame पर बनी है और इसमें 43mm telescopic front forks दिए गए हैं. वहीं पीछे twin shock absorbers लगाए गए हैं.
बाइक में 19-inch front wheel और 18-inch rear wheel setup मिलेगा, जिससे इसका रोड प्रेजेंस काफी मजबूत दिखाई देगा. ब्रैकिंग के लिए इसमें 320mm front disc और 300mm rear disc दिए जाएंगे. साथ ही dual-channel ABS safety feature भी मौजूद होगा.
2026 में इंडिया की बेस्ट इलेक्ट्रिक SUVs, खरीदने से पहले देखें ये टॉप 5 ऑप्शंस
राइडर comfort को ध्यान में रखते हुए बाइक में चौड़ी बेंच सीट और ऊंचे handlebars दिए गए हैं. इससे राइडर को upright riding posture मिलेगा, जो लंबी दूरी की यात्राओं के लिए काफी आरामदायक माना जाता है. बाइक की seat height लगभग 800mm बताई जा रही है और इसका वजन करीब 243kg हो सकता है.
इसके अलावा बाइक में 14.8-litre fuel tank दिया जाएगा, जिससे लंबी टूरिंग के दौरान बेहतर राइडिंग रेंज मिलने की उम्मीद है.
Retro लुक में मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स
हालांकि Royal Enfield Bullet 650 का लुक पूरी तरह रेट्रो रखा गया है, लेकिन इसमें कई आधुनिक फीचर्स भी जोड़े गए हैं. बाइक में LED headlamp और LED tail-lamp दिया जाएगा, जिससे विजिबिलिटी बेहतर होगी.
इसके अलावा इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा. Royal Enfield ने प्रैक्टिकिलिटी बढ़ाने के लिए USB Type-C charging port भी जोड़ा है ताकि राइडर्स चलते समय अपने गैजेट चार्ज कर सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं