विज्ञापन

दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड बनी Royal Enfield, Audi और Ferrari को छोड़ा पीछे

Royal Enfield का इतिहास काफी पुराना है. कंपनी की शुरुआत 1901 में हुई थी और यह दुनिया की सबसे पुरानी लगातार चलने वाली मोटरसाइकिल कंपनियों में से एक है.

दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड बनी Royal Enfield, Audi और Ferrari को छोड़ा पीछे
दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड बनी Royal Enfield

Royal Enfield दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड बन गया है. Brand Finance Automotive Industry 2026 रिपोर्ट में ये रैंक सामने आई. खास बात यह है कि भारतीय कंपनी ने इस रैंकिंग में Audi और Ferrari जैसी बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है. यह उपलब्धि सिर्फ Royal Enfield के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

रिपोर्ट के अनुसार Royal Enfield को Brand Strength Index यानी BSI में 100 में से 88.9 अंक मिले हैं. कंपनी को AAA ब्रांड स्ट्रेंथ रेटिंग भी दी गई है, जो किसी भी ब्रांड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. कंपनी की कुल ब्रांड वैल्यू में भी 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी कीमत 1.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. इस सूची में सिर्फ Toyota और BMW ही Royal Enfield से आगे रहे.

कुछ साल पहले तक Royal Enfield को सिर्फ एक रेट्रो मोटरसाइकिल कंपनी के रूप में देखा जाता था. लेकिन अब यह कंपनी दुनिया भर में लाइफस्टाइल और एडवेंचर मोटरसाइकिल ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है. आज Royal Enfield की मौजूदगी 80 से ज्यादा देशों में है. कंपनी के पास दुनियाभर में 3,200 से ज्यादा रिटेल टचपॉइंट्स और सात CKD असेंबली फैसिलिटी हैं.

Royal Enfield की सफलता का बड़ा कारण उसकी अलग प्रोडक्ट रणनीति मानी जा रही है. कंपनी ने हमेशा जरूरत से ज्यादा टेक्नोलॉजी या बहुत ज्यादा पावर पर ध्यान देने की बजाय आसान और मजेदार राइडिंग अनुभव पर फोकस किया. कंपनी की बाइक्स में क्लासिक डिजाइन, आरामदायक राइडिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलती है. यही वजह है कि अलग-अलग देशों के राइडर्स Royal Enfield की मोटरसाइकिल्स को पसंद कर रहे हैं.

Harley-Davidson की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक की पहली झलक,  X440 से भी ज्यादा स्टाइलिश होगी नई HS440

Royal Enfield Hunter 350 शहरों में बाइक चलाने वाले यूथ और लंबी दूरी की यात्रा पसंद करने वाले राइडर्स के बीच काफी पॉपुलर हुई है. इसका हल्का डिजाइन और आसान हैंडलिंग लोगों को पसंद आ रही है. वहीं, Royal Enfield Himalayan 450 ने एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत कर दी है. यह बाइक आधुनिक फीचर्स के साथ आती है, लेकिन इसमें वही मजबूत और सिंपल डिजाइन रखा गया है जिसके लिए Royal Enfield जानी जाती है.

1901 से शुरू हुआ था सफर

Royal Enfield का इतिहास काफी पुराना है. कंपनी की शुरुआत 1901 में हुई थी और यह दुनिया की सबसे पुरानी लगातार चलने वाली मोटरसाइकिल कंपनियों में से एक है. हालांकि इसकी शुरुआत यूनाइटेड किंगडम में हुई थी, लेकिन बाद में भारत ने इस ब्रांड को नई पहचान दी. आज Royal Enfield सिर्फ एक बाइक कंपनी नहीं, बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल सफलता की पहचान बन चुकी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com