विज्ञापन

Harley-Davidson की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक की पहली झलक, X440 से भी ज्यादा स्टाइलिश होगी नई HS440

नई Sprint 440 के अंदर वही प्लेटफॉर्म इस्तेमाल होने की उम्मीद है जो मौजूदा Harley-Davidson X440 में मिलता है. बाइक में 440cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है.

Harley-Davidson की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक की पहली झलक,  X440 से भी ज्यादा स्टाइलिश होगी नई HS440
भारत में लॉन्च होगी नई Harley-Davidson Sprint 440

Harley-Davidson ने अपनी नई एंट्री-लेवल क्रूजर बाइक Harley-Davidson Sprint 440 की पहली झलक दिखा दी है. यह नई बाइक भारत में Hero MotoCorp के साथ मिलकर बनाई जाएगी और इसे 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. Harley-Davidson की 'Back to the Bricks' रणनीति के तहत कंपनी छोटे इंजन वाली ऐसी बाइक्स पर ध्यान दे रही है, जो ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें और उभरते बाजारों में ब्रांड की पकड़ मजबूत कर सकें.

Harley-Davidson ने फिलहाल Sprint 440 का सिर्फ डिजाइन स्केच जारी किया है, लेकिन इसे देखकर ही बाइक की स्टाइल काफी चर्चा में आ गई है. जहां X440 रोडस्टर स्टाइल में आती है. वहीं, Sprint 440 को पूरी तरह क्लासिक क्रूजर लुक दिया गया है.

बाइक में लंबा फ्यूल टैंक, लो-स्लंग डिजाइन और Harley जैसी पारंपरिक स्टाइल देखने को मिलती है. इसका डिजाइन उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम इंजन क्षमता में भी असली क्रूजर बाइक जैसा अनुभव चाहते हैं.

स्केच के अनुसार Sprint 440 में लंबा टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक दिया गया है, जो सीधे आरामदायक सीट से जुड़ता है. पीछे की सीट थोड़ी ऊंची रखी गई है ताकि पीछे बैठने वाले को भी आराम मिल सके.

नई Sprint 440 के अंदर वही प्लेटफॉर्म इस्तेमाल होने की उम्मीद है जो मौजूदा Harley-Davidson X440 में मिलता है. बाइक में 440cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है.

ADAS फीचर के साथ लॉन्च हुई नई Skoda Kodiaq, लग्जरी SUV में मिले जबरदस्त फीचर्स

यह इंजन फिलहाल 27bhp की पावर और 38Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन लो-एंड पावर और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जो क्रूजर बाइक के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

हालांकि कंपनी ने अभी तक फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि Sprint 440 में कई नए मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि Sprint 440 को इस साल के अंत तक ग्लोबली पेश किया जा सकता है. वहीं, भारत में इसकी लॉन्चिंग 2026 के आखिर तक हो सकती है.

कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बाइक मौजूदा X440 से ऊपर पोजिशन की जाएगी. यानी इसकी कीमत X440 से ज्यादा हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com