Royal Enfield ने आखिरकार भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च कर दी है. इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹2.79 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं, अगर आप Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन लेते हैं, तो इसकी कीमत ₹1.99 लाख तक हो जाती है.
Flying Flea C6 में 15.4 kW (लगभग 20 हॉर्सपावर) का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो इसे काफी दमदार बनाता है. इसमें 3.91 kWh का बैटरी पैक मिलता है. यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है, जो इसे शहर में चलाने के लिए काफी तेज बनाती है. इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा बताई गई है.

कंपनी के अनुसार, यह बाइक एक बार चार्ज करने पर करीब 154 किमी तक चल सकती है. वहीं, इसकी बैटरी को 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 65 मिनट का समय लगता है.
ये भी पढ़ें - BMW F 450 GS भारत में एंट्री को तैयार! तस्वीरों में पहले ही यहां देखें इस एडवेंचर बाइक का शानदार डिजाइन
Flying Flea C6 के एडवांस फीचर्स
Royal Enfield ने इस इलेक्ट्रिक बाइक में कई मॉडर्न फीचर्स दिए हैं, जो खासकर शहर में चलाने वालों के लिए उपयोगी हैं. इसमें सभी LED लाइट्स मिलती हैं, जिससे रात में विजिबिलिटी बेहतर होती है. इसके अलावा Google बेस्ड नेविगेशन, वायरलेस फोन चार्जिंग, कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें Sport और Individual जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं. Individual मोड में आप अपनी जरूरत के अनुसार बाइक के सेटिंग्स जैसे ABS और थ्रॉटल को कस्टमाइज कर सकते हैं.

Flying Flea C6 का खास डिजाइन
Flying Flea C6 का डिजाइन बाकी Royal Enfield बाइक्स से काफी अलग और यूनिक है. इसका लुक काफी कॉम्पैक्ट और मॉडर्न है, जो पुराने Flying Flea से इंस्पायर है. इसमें एक्सपोज्ड फ्रेम, गिर्डर टाइप फ्रंट सस्पेंशन, फ्लोटिंग सीट और डिटेचेबल पिलियन सीट दी गई है. ये सभी चीजें इसे एक अलग पहचान देती हैं और इसे स्टाइलिश बनाती हैं.

इस बाइक का बैटरी पैक एल्युमिनियम केसिंग में रखा गया है, जिससे इसकी कूलिंग और एयरोडायनामिक्स बेहतर होती है. यह डिजाइन बाइक को न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देता है, बल्कि इसे देखने में भी आकर्षक बनाता है. सबसे खास बात यह है कि इस बाइक का वजन सिर्फ 124 किलो है, जो इसे Royal Enfield की अब तक की सबसे हल्की बाइक बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं